अठुरवाला:
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटि अठुरवाला में बूथ नम्बर 108 में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी डोईवाला मंडल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती लखेड़ा के नेतृत्व में किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट एवं जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में हरेला पर्व को पूरे उत्साह के साथ मना रही है| हरेला पर्व आम जनमानस को प्रकृति के साथ जोड़ता है| पूर्व राज्य मंत्री करण वोहरा और जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि हरेला पर्व भावी पीढ़ी को पर्यावरण से जोड़ने का अच्छा प्रयास है ।भारतीय संस्कृति में वृक्षों को देवताओं से जोड़ा गया है, यह पर्व आम जनमानस को प्रकृति से जोड़ता है, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती लखेड़ा ने कहा कि डोईवाला मंडल में यहां कार्यक्रम विस्तृत रूप में मनाया जा रहा है । पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि जो यह पौधे हम लगा रहे हैं ,इनकी भविष्य में भी देख रेख होनी चाहिए ।पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व राज्य मंत्री करण वोहरा ,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि भट्ट, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती लखेड़ा, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा विशाल छेत्री ,प्रधानचार्य महिताब सिंह गुसाईं ,मंडल मंत्री संतोषी बहुगुणा, महामंत्री महिला मोर्चा पूनम तोमर, माया अधिकारी, मधु भिडोला, हौसला पवार, कुसुम पंवार, हेमलता जोशी, मंजू नेगी आशा सेमवाल,भावना नीरज किशोर, कमलेश , हृदय राम डोभाल , बूथ अध्यक्ष मुकेश बिष्ट, अमरदेव बिजल्वाण, बेताल सिंह नेगी, अंकित काला, अंकित कैंतुरा, रोशन भट्ट आदि उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें