Halloween party ideas 2015

 चमोली : 


उत्तराखंड के चमोली जनपद में पीपल कोटि में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई है ।

उपराष्ट्रपति ने चमोली में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया।

 

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज उत्तराखंड के चमोली में बिजली का करंट लगने से हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

 

उपराष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा;

 

“उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे से अत्यंत आहत हूं!

हादसे में जान गवाने वाले लोगों के शोकाकुल परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को संभलने की शक्ति प्रदान करे।“



जबकि कई लोग झलसे हुए हैं। 

मुख्यमंत्री सीएम धामी ने घटना पर दुख जताते हुए  मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए है।घायलों को हेलीकॉप्टर द्वारा अस्पताल पंहुचाया गया।

सीएम धामी उनका हाल चाल जानने अस्पताल पंहुचे।


चमोली में हुए हादसे  पर पीएम मोदी  ने ट्वीट  कर   बहुत दुख जताते हुए कहा है कि शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना प्रकट करने के साथ ही सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है: PM @narendramodi

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ट्वीट,"उत्तराखंड के चमोली में करंट लगने से कई लोगों के हताहत होने का समाचार दुःखद है।"

*मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश में चमोली की दुखद घटना के घायलों का जाना हाल चाल*


*चिकित्सकों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था के दिये निर्देश*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश जाकर जनपद चमोली की दुखद घटना में घायल हुए 06 घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे, इसकी भी चिकित्सकों से अपेक्षा की।  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी घटना की जानकारी प्राप्त होते ही चमोली के लिए रवाना हो गये थे, किन्तु मौसम की खराबी के कारण उन्हें वापस आना पड़ा। उसके बाद मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश जाकर घायलों का हालचाल जाना। 


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 16 लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।  जिम्मेदारी तय करते हुए दोषी और लापरवाह पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। 6 घायलों को हेलीकॉप्टर द्वारा एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। सरकार और प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।


        मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।  घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गई है।


     मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी चमोली ने अपर जिलाधिकारी चमोली को एक सप्ताह के अन्दर घटना की  विस्तृत मजिस्ट्रियल जांच करने के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस घटना की विस्तृत जांच के साथ ही इसमें पाई जाने वाली लापरवाही के जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी गम्भीर घायलों को हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश लाया गया है। मुख्यमंत्री जिला प्रशासन से हर अपडेट की जानकारी ले रहे हैं। 


एम्स, ऋषिकेश में भर्ती घायलों में- महेश कुमार पुत्र रूपदास, नरेन्द्र लाल पुत्र असीम दास, आनन्द पुत्र गम्मालाल, सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल, सन्दीप मेहरा पुत्र सुलोचन, पी0आर0डी0 रामचन्द्र पुत्र पुष्कर लाल शामिल है।

CM dhami in hospital to meet wounded people of chamoli accident


आज दिनाँक:-18.07.2023 को समय लगभग 11.30 बजे जनपद के कोतवाली चमोली क्षेत्रान्तर्गत स्थान नमामी गंगे (हरमनी) चमोली पुल के पास 01 व्यक्ति की विद्युत करण्ट से घायल होने सम्बन्धी सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस के उप निरीक्षक प्रदीप रावत, होम गार्ड्स गोपाल, होम गार्ड मुकुन्दी लाल व पी0आर0डी0 रामचन्द्र तथा अन्य कर्मियों के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। मौके पर स्थानीय निवासियों के साथ नमामी गंगे के कर्मचारी भी मौजूद थे। कार्यवाही के दौरान अचानक विद्युत करण्ट फैलने के कारण आस-पास मौजूद व्यक्ति भी करण्ट की चपेट में आ गये। सूचना पर तत्काल अन्य आलाधिकारी द्वारा मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्तियों को 108/प्राईवेट वाहनों के माध्यम से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया। उक्त घटना में लगभग 24 व्यक्ति घायल हुए थे, जिनमें से जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उप निरीक्षक, प्रदीप रावत होम गार्ड गोपाल, होम गार्ड मुकुन्दी लाल, व होम गार्ड सोबत तथा 12 अन्य स्थानीय व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी व अन्य 08 घायल व्यक्ति उपचाराधीन हैं। मृतक/घायलों के नाम/पते निम्नवत् है:- नाम पता मृतक व्यक्तिः-

1- उ0नि0 प्रदीप रावत, प्रभारी चौकी पीपलकोटी, कोतवाली चमोली ।

2- हो०गा० मुकुन्दी राम पुत्र श्यामदास निवासी ग्राम हरमनी थाना चमोली उम्र 55 वर्ष।

3- हो०गा० गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा थाना चमोली, उम्र 57 वर्ष।

4- हो०गा० सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली गोपेश्वर जनपद चमोली ।

5- सुमित पुत्र स्व0 चन्द्र सिंह निवासी ग्राम राँगतौली, चमोली उम्र 25 वर्ष।

6- सुरेन्द्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली, उम्र 33 वर्ष।

7- देवी लाल पुत्र असीमदास निवासी हरमनी चमोली, उम्र 45 वर्ष। 8- योगेन्द्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी चमोली।

9- सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 गोपाल सिंह निवासी हरमनी, चमोली, उम्र 38 वर्ष । 10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाडुली गोपेश्वर, चमोली उम्र 26 वर्ष । 

11- मनोज कुमार निवासी हरमनी चमोली, उम्र 38 वर्ष ।

12- सुखदेव पुत्र ऐलमदास निवासी ग्राम राँगतौली, चमोली, उम्र 33 वर्ष। 13-प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली ।

14- दीपू कुमार पुत्र महेन्द्र लाल निवासी हरमनी चमोली, उम्र 33 वर्ष। 15- महेन्द्र लाल निवासी हरमनी, चमोली, उम्र 48 वर्ष ।

16- गणेश पुत्र महेन्द्र लाल निवासी हरमनी चमोली, उम्र 27 वर्ष।

नाम पता घायल व्यक्तिः-

1- महेश कुमार पुत्र रूपदास निवासी खैनुरी चमोली, उम्र 32 वर्ष (हायर सैण्टर रैफर) ।

2- नरेन्द्र लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी चमोली, उम्र 35 वर्ष (हायर सैण्टर रैफर) । 3- आनन्द पुत्र गम्मालाल निवासी पाडुली, गोपेश्वर उम्र 42 वर्ष (हायर सैण्टर रैफर)।

4- धीरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी चमोली, उम्र 41 वर्ष ।

5- पवन राठौर पुत्र उदय सिंह निवासी चमोली।

6- सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली, उम्र 27 वर्ष (हायर सैण्टर रैफर)। 7- सन्दीप मेहरा पुत्र सुलोचन निवासी रुद्रप्रयाग, उम्र 34 वर्ष (हायर सैण्टर रैफर)।

8- पी0आर0डी0 रामचन्द्र पुत्र पुष्कर लाल निवासी ग्राम खैनुरी, चमोली, उम्र 48 वर्ष। मृतकों के सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

बताया जा रहा है कि करंट से 10 लोग बुरी तरह झुलस गए  थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़कर बाद में16  जा पंहुची। 
बताया जा रहा है कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा था और इसी दौरान यह हादसा हुआ। उस वक्त  लगभग 24 लोग मौजूद थे जिनमें से बुरी तरह झुलस जाने के कारण 10 लोगों की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट से पहले करंट के कारण मीटर के तारों में भी करंट फैल गया जिससे झुलसने वाले लोगों की संख्या और अधिक बढ़ गई।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.