Halloween party ideas 2015

 *जॉलीग्रांट-- कार ने मारी बाईक को टक्कर, गम्भीर रूप से घायल बाइक सवार को SDRF ने पहुंचाया अस्पताल*





आज दिनाँक 08 मई 2023 को देर रात #SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट के समक्ष थानों रोड पर एक स्विफ्ट कार  (UK07AN 2182) के द्वारा बाइक को टक्कर मारने से जोरदार आवाज़ हुई। मौके पर ड्यूटी पर मौजूद SDRF जवान तुरन्त वाहिनी मुख्य गेट से बाहर निकले तो उनके द्वारा देखा गया कि उक्त दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए है। #SDRF द्वारा बिना वक़्त गवाएं तत्काल घायलों को जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार देकर वाहिनी की एम्बुलेंस से हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचाया गया। कार में सवार युवकों को भी हल्की चोट आई थी जिन्हें उपचार हेतु उपरोक्त अस्तपाल भिजवाया गया। साथ ही उक्त घटना के सम्बंध में जिला पुलिस को भी समय पर सूचित करा दिया गया है।


बाइक संख्या (UK07B 5812)सवार दोनों युवकों में से एक युवक राकेश लाल निवासी रुड़की को हिमालयन अस्पताल में डॉक्टर्स द्वारा मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक का उपचार चल रहा है।

Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.