Halloween party ideas 2015

 उत्तराखंड के परिवहन मंत्री श्री चंदन दास जी का आज आकस्मिक निधन हो गया है। बहुत समय से बीमार चल रहे थे। परिवहन मंत्री चंदन दास जी की तबीयत खराब होने पर उन्हें बागेश्वर अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनका निधन हो गया.


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री श्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा मंत्रिमंडल में हमारे वरिष्ठ साथी श्री चंदन राम दास जी   का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।  

Transport minister Uttarakhand expires


उन्होंने समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़ों के लिए और आम आदमी की भलाई के लिए संपूर्ण जीवन कार्य किया। वे एक संघर्षशील नेता थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।


मुख्यमंत्री ने  दिवंगत आत्मा को सभी प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।


श्री चंदन दास जी के आकस्मिक निधन के  कारण प्रदेश में 26 को प्रदेश के सभी कारीक़ली, कोषागार उपकोषागार में अवकाश घोषित किया गया है जबकि 26 अप्रैल,2023  से 29अप्रैल 2023 तक राजकीय शोक घोषित किया गया है।प्रदेश के समस्त जनपदों के कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

जिस जनपद में अंत्येष्टि  संस्कार सम्पन्न होगा,उस जनपद में सभी सरकारी कार्यालय उस दिन बन्द रहेँगे।

कैबिनेट मंत्री श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अपने समस्त कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिये हैं।

Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.