Halloween party ideas 2015


SDRF CHIEF MANIKANT MISHRRA



श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक एस0डी0आर0एफ द्वारा दिनांक 17-04-2023 से प्रारम्भ होने वाली बंदी रक्षक शारीरिक मापदण्ड/दक्षता परीक्षा में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। भर्ती से सम्बन्धित सभी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक ब्रीफ करने के साथ-साथ सभी को पूर्ण निष्ठा व निष्पक्षता से ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

             शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रातः 06:30 बजे आरम्भ होगी। भर्ती बोर्ड के सभी अधिकारियो/कर्मचारियो को बाद ब्रीफिंग जीरो परेड भी करायी गयी। सेनानायक महोदय द्वारा शारीरिक मापदण्ड/दक्षता परीक्षा में सम्मलित होने वाले समस्त अभ्यर्थियों को उनकी कुशल परीक्षा हेतु शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उनकी सुविधा के लिए एस0डी0आर0एफ0 कन्ट्रोल रूम नम्बर 0135- 2410197 व 9456596190 को बतौर हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है,जिनमें अभ्यर्थी आवश्यक जानकारी व सहायता प्राप्त कर सकते है। 

साथ ही किसी भी जानकारी के लिए एस0डी0आर0एफ के सोशल मीडिया के निम्न प्लेटफार्म पर भी संपर्क कर सकते हैं :-

Facebook-  https://www.facebook.com/uksdrf?mibextid=ZbWKwL


Instagram- https://www.instagram.com/invites/contact/?i=smssrcuezizn&utm_content=in8ms7e


Twitter-       https://twitter.com/uksdrf?t=DlHaRgb82b9WojtU7R_4Qg&s=08

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.