Halloween party ideas 2015



आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आवाहन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी जिला/महानगर अध्यक्षों की बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का अभिवादन करते हुए कहा कि सभी जिला अध्यक्षों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व से जो भी कार्यक्रम मिले हैं, उन्हें जिलाध्यक्षों/महानगर अध्यक्षों ने पूरी मेहनत के साथ सफलतापूर्वक संचालित किया जिसके लिए प्रत्येक जिलाध्यक्ष/महानगर अध्यक्ष बधाई का पात्र है। 



माहरा ने कहा कि आज आम जनमानस बहुत सारी परेशानियों से जूझ रहा हैं। आज बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, शासन द्वारा अत्याचार से वह खुद को चौतरफा घिरा हुआ महसूस कर रहा है ऐसे में वह आज भी जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ही उसकी आस है।  क्योंकि उसे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ उसकी परेशानी में उसके साथ खडा होगा।
माहरा ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता आज भी विशुद्ध रूप से सामाजिक कार्यकर्ता है न कि राजनैतिक। किन्तु वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में कांग्रेस के कार्यकर्ता को राजनीतिक कार्यकर्ता बनने की आवश्यकता है क्योंकि सत्ता में बैठे हुए लोग छल प्रपंच झूठ एवं प्रशासनिक तानाशाही के बल पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
माहरा ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष ये संदेश बूथ स्तर तक पहुँच जाए कि कोई भी वरिष्ठ नेता अगर जनपद के दौरे पर आता है तो सभी वरिष्ठ नेताओं को बिना भेदभाव एक समान सम्मान दिया जाए एवं यदि कोई नेता विवादास्पद बयान देता है तो विचलित होने की आवश्यकता नहीं है उनके बयानों पर कोई प्रतिक्रिया न दें और अपने काम पर ध्यान दें। माहरा ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष कांग्रेस के नवसंकल्प के अनुसार अपनी कार्यकारिणी में युवा,महिला,एससी,एसटी, को 50 प्रतिशत स्थान देना सुनिश्चित करें। माहरा ने कहा कि कांगे्रसजन भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों से खिलाफ अपनी शक्ति लगाएं। माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक्काअर्जुन खड़गे जी से भी हमें प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए वह सन् 1969 ब्लाॅक अध्यक्ष के पद पर थे, वह अपना पहला चुनाव भी हार गये थे। मामूली पृष्ठभूमि से आने के बावजूद आज वह अपने संघर्ष के बल पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुॅचे हैं।
माहरा ने कहा कि कांग्रेस कमेटी द्वारा चाय पर चर्चा का कार्यक्रम न्याय पंचायत स्तर पर चलाया जा रहा है इसके अन्तर्गत सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रचार जिला/नगर अध्यक्ष गण घर घर तक पहुचाने का प्रयास करें। माहरा ने कहा कि ‘‘आज की चिटठी’’ कार्यक्रम भी न्याय पंचायत स्तर तक नियमित चलाया जाए एंव ज्वलंत मुद्दों पर 10 दिन के अन्तराल पर पत्रकार वार्ता जनपद स्तर पर आयोजित की जाए, एंव महीने में दो विषयों पर शीर्ष नेतृत्व को ज्ञापन एवं समय समय पर ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन आयोजित किए जाए।
माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार एवं प्रशासन द्वारा आज जानबूझकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और आम जनता को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है उनके खिलाफ झूठे मुकदमे हो रहे हैं और कार्यकर्ताओं पर मनोवैज्ञानिक दबाव डालकर प्रशासन उनको हतोत्साहित करने का प्रयास कर रहा है इसके लिए सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर कार्यकर्ता और स्थानीय जनता का साथ दें एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध जारी रख कर जनता को जागरूक करें।
माहरा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए सभी नगर अध्यक्षों को अभी से तैयारी शुरू करनी चाहिए और शीघ्र ही अधिक से अधिक नगरों तक वह स्वयं पहुंचकर बैठके लेंगे।  
माहरा ने कहा कि जिस तरीके से अंग्रेज भारत की जनता को प्रताडित करने का काम कर रहे थे जनता पर अनावश्यक टैक्स लगाने का काम कर रहे थे, महंगाई से तब भी जनता परेशान थी, किसानों के साथ भी अन्याय कर रहे थे वहीं हालात आज फिर से भाजपा की सरकार ने उत्पन्न कर दिए हैं, माहरा ने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को एकजुट होकर सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरी ऊर्जा के साथ फिर से लडाई लडनी होगी।
माहरा ने अपेक्षा करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठन जिला अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग देगें यह पीसीसी के स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को आगे की रणनीति से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान सभी जिलाध्यक्षगणों ने भी अपने जिलों की परिस्थितियों से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया एवं अध्यक्ष जी का अपनी कोर टीम में स्थान देने के लिए आभार व्यक्त किया। सभी उपस्थित जिलाध्यक्षों ने सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को अग्रिम बधाई प्रेषित की।
बैठक का संचालन उपाध्यक्ष (संगठन/प्रशासन) मथुरा दत्त जोशी द्वारा किया गया।
बैठक में नारायण सिंह रावत (अध्यक्ष रानीखेत), पूरन कठैत (अध्यक्ष चम्पावत), लक्ष्मी अग्रवाल (जिलाध्यक्ष पछवादून), डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी (महानगर अध्यक्ष देहरादून), मोहित शर्मा उनियाल (परवादून देहरादून), सतपाल ब्रहमचारी (महानगर अध्यक्ष हरिद्वार), अमन गर्ग (कार्यकारी अध्यक्ष महानगर हरिद्वार), राजीव चैधरी (जिलाध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण), विरेन्द्र जाति विधायक (जिला अध्यक्ष रुड़की ग्रामीण), राजेन्द्र चैधरी (महानगर अध्यक्ष रूडकी), राहुल छिमवाल (जिलाध्यक्ष नैनीताल), गोविन्द सिंह बिष्ट (महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी), विनोद ंिसह नेगी (जिलाध्यक्ष पौडी), विनोद डबराल (जिलाध्यक्ष कोटद्वार), कुवंर सजवाण (जिलाध्यक्ष रूद्रप्रयाग), राकेश राणा (जिलाध्यक्ष टिहरी), उत्तम असवाल (जिलाध्यक्ष देवप्रयाग), मुशर्रफ हुसैन (शहर अध्यक्ष काशीपुर), सी0पी0 शर्मा (शहर अध्यक्ष रूद्रपुर), हिमान्शु गाबा (जिलाध्यक्ष उधम सिंह नगर), मनीष राणा(जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी), दिनेश चैहान(जिलाध्यक्ष पुरोला) एंव मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, राजनीतिक सलाहकार अमरजीत सिंह, अनु0जाति अध्यक्ष दर्शनलाल, सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी, नीरज त्यागी, शीशपाल बिष्ट, राजेश चमोली, विशाल मोर्य, नवनीत सती, गिरीश पपने उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.