अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला विंग द्वारा जारी सूची मे उत्तराखंड महिला कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है।
सूची मे जनपद उत्तरकाशी से महिला कांग्रेस अध्यक्ष की बागडोर पूर्व सभाषद श्रीमती अंजनी उनियाल को सौपी गई है। जिले की निवर्तमान अध्यक्षा मीना नौटियाल को प्रदेश महासचिव तो पालिका सभाषद सविता भट्ट व कविता जोगेला को प्रदेश सचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बधाई देकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त महिला कांग्रेस पदाधिकारी अपने कुशल नेतृत्व से निश्चित ही पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
Post a Comment