Halloween party ideas 2015



भारत जोड़ो यात्रा में उत्तराखंड कांग्रेस के साथियों ने श्री राहुल गांधी केे नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक हुयी 4 हजार किमी0 की पैदल यात्रा 136 दिनों में पूर्ण कर उत्तराखण्ड का मान पूरे देश में बढ़ाया है।

 आज उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में उत्तराखंड से इस यात्रा में लगातार प्रतिभाग करने वाले सभी भारत जोडों यात्रियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने की। इस दौरान माहरा ने सभी यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी यात्रियों को प्रतीक चिन्ह एंव संविधान की प्रति भेंट की गयी। माहरा ने सभी यात्रियों को हिमालयी राज्य उत्तराखण्ड का गौरव बढाने के लिए ‘‘हिमवीर’’ की उपाधि से नवाजा।

 इस मौके पर माहरा ने कहा कि 197 भारत यात्रियों ने राहुल गांधी के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा में दिन रात एक करके स्वयं को साबित किया है। माहरा ने कहा कि यह उत्तराखण्ड राज्य के लिए गौरवान्वित होने वाली बात है कि इन 197 यात्रियों में 7 यात्री उत्तराखण्ड राज्य से शामिल हुए। 

माहरा ने इस उपलब्धि के लिए सभी यात्रियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा यह योगदान अमिट एवं अतुलनिय रहेगा।
माहरा ने कहा कि यात्रा के दौरान अनेक मौकों पर उत्तराखंड कांग्रेस के यात्री यात्रा का नेतृत्व करते हुए देखे गये। जहाँ एक ओर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को सेवादल की झण्डा टुकडी की कमान सौंपी गयी वहीं वैभव वालिया को न सिर्फ अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सचिव बनाया गया, बल्कि पूरी यात्रा में जयराम रमेश के सहयोगी की भूमिका में वैभव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

                                    

uttarakhand congress committee honoured who participated in bharat jodo yatra


 यात्रा में राजपाल बिष्ट, ज्योति रौतेला, ईशिता शेढा, मोहित उनियाल, अंकित शाह ने भी बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन किया। यात्रा के महत्वपूर्ण वृतान्तों को जनता तक पहुंचाने की अहम जिम्मेदारी भारत जोड़ो यात्रा डायरी के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष खण्डूरी ने निभाई। सम्मान समारोह के दौरान सभी भारत जोडों यात्रियों ने यात्रा के दौरान मिले सबक और अनुभव बहुत ही मार्मिक अंदाज में उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ साझा किए। 

 

सभी यात्रियों ने इस यात्रा को कभी न भूलने वाला अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस संगठन के प्रति आभार व कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं कि उन्हें भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त हुआ। इस मौके पर अपने विचार रखते हुए यात्रियों ने बताया कि आज हर भारतीय यह महसूस कर रहा है कि आपसी नफरत और समाज में बिखराव हमारे देश के विकास में बाधक बन रहे हैं। यह यात्रा एक खास विचार और मकसद के साथ निकाली गई जिसमें यह कहना अतिश्योक्ति नही होगी कि यात्रा कामयाब भी रही। 

यात्रियों ने अपने देश की विविधता में एकता को ही भारत की पहचान बताया। यात्रा के दौरान यात्रियों ने हर मौसम का सामना किया दक्षिण में भीषण गर्मी, कुछ राज्यों में भारी बारिश और कश्मीर पहुंचने तक बर्फबारी का सामना करना पडा। परन्तु सभी कष्टों और परेशानियों के बावजूद यदि इन यात्रियों को हिम्मत मिलती रही तो राहुल गांधी के हंसते मुस्कुराते चेहरे से और देशवासियों से मिल रहे अपार प्रेम से। 

 उत्तराखंड से भारत जोडों यात्रा में शामिल होने गये सभी यात्री इस अनूठे अनुभव से गदगद दिखे। इस दौरान कांग्रेस केे वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भी अपने विचार सभा में रखे।

 धस्माना ने कहा कि आज देश की विविधता खतरे में हैं कुछ विभाजनकारी ताकते हमारी इस विविधता को ही हमारे खिलाफ इस्तेमाल कर रही है, धर्म को धर्म से, जाति को जाति से, भाषा को भाषा से, राज्य को राज्य से लडाया जा रहा है। विभाजनकारी ताकतें यह भलीभांती जानती है कि समाज में असुरक्षा और भय का माहौल पैदा करके ही वह नफरत के बीज बोकर अपने मकसद में कामयाब हो सकते हैं। इसलिए राहुल गांधी की नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना और जरूरी हो जाता है।  


Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.