Halloween party ideas 2015

जनपद अल्मोड़ा में वाहन दुर्घटना- SDRF ने मौके पर चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन*




आज दिनाँक 03 दिसम्बर 2022 को जनपद नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि शेराघाड रोड लिगुडता मोड के पास एक बारात की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है।उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक राजेश जोशी के  हमराह तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि उक्त वाहन फोर्ड फिएस्टा(वाहन संख्या UK 18H 6578) था,जो सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया था। वाहन में  सात लोग सवार बताए जा रहे है ,जिनमे से तीन को घायल अवस्था मे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया व  एसडीआरएफ  टीम द्वारा 4 शवों को खाई से  बरामद कर मुख्य मार्ग तक लाकर राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया। 

मृतकों का विवरण:-

1) जयन्त सिंह पुत्र श्री बच्ची सिंह,  उम्र 65 वर्ष निवासी  काफलीगेर

2) अनिता पत्नी श्री  मंगल सिंह उम्र- 32 वर्ष निवासी  काफलीगेर

3) सीमा पत्नी श्री जगदीश सिह उम्र 36 वर्ष निवासी डोरियाल गांव

4) समर पुत्र श्री मंगल सिंह उम्र  - 10 वर्ष निवासी काफलीगेर

गौरतलब है कि जयन्त सिंह के पुत्र की शादी में शामिल होने सब बेरीनाग गए थे। शादी के उपरांत वापसी में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

यहाँ नदी में डूबा व्यक्ति, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

आज दिनाँक 03 दिसम्बर 2022 को  एसडीआरएफ को सूचना मिली कि  थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत निम बीच के पास अलोहा होटल के नीचे एक व्यक्ति डूब गया है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया।

                                                   SDRF UTTARAKHAND POLICE SEARCHING

गौरतलब  है कि 7 व्यक्तियों  का फैमिली ग्रुप हरिद्वार में  शादी में आये थे । ये सब आज ऋषिकेश घूमने आए थे। इसी दौरान इस ग्रुप से एक व्यक्ति  नाम राहुल मिश्रा उम्र 32 वर्ष ,निवासी उत्तर प्रदेश अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।

एसडीआरएफ के डीप डाइवर्स द्वारा भी घटनास्थल पर सर्चिंग की जा रही है। अभी तक उक्त व्यक्ति का कोई पता नही लग पाया है। एसडीआरएफ की सर्चिंग जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.