Halloween party ideas 2015

  रानीपोखरी/ देहरादून:






थाना रानीपोखरी मे नियुक्त महिला कर्म0गणों द्वारा स्थानीय संस्थाओं व छात्रावास मे कार्यरत महिला कर्मचारियों  व छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस एप (गौरा शक्ति एप) के सम्बन्ध मे जानकारी दी।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा *उत्तराखंड पुलिस एप (गौरा शक्ति एप ) के संबंध मे अपने अपने थाना क्षेत्र की सरकारी /गैर सरकारी संस्थानों मे कार्यरत महिला कर्मचारियों व छात्राओं की सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप को फोन मे डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन कर एप के संवध मे जानकारी  प्रदान करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है ।-


 उक्त आदेश के संवध मे  *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण* व *क्षेत्राधिकारी महोदय डोईवाला* द्वारा भी *थानाध्यक्ष महोदय थाना रानीपोखरी* को थाना क्षेत्रांतर्गत  सरकारी /गैर सरकारी संस्थानों मे कार्यरत महिला कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप को फोन मे डाउनलोड व रजिस्ट्रेशन कर एप संबंध मे जानकारी प्रदान करने के संवध मे आदेशित किया गया ।


उक्त आदेश/निर्देशों के अनुपालन में आज *दिनांक 04.12.22 को थाना रानीपोखरी मे नियुक्त महिला कर्म0गणों द्वारा थाना क्षेत्र मे जाकर सरकारी संस्थान नागा घेर में एनम का कोर्स करने वाली छात्राओं के छात्रावास में जाकर छात्रावास में निवास करने वाली  महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस एप (गौरा शक्ति एप) के संबंध जानकारी दी गयी।

Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.