Halloween party ideas 2015

जनपद उत्तरकाशी के फितारी काफला में बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 03 घायल, एक की मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू।* 




दिनाँक 12 नवंबर 2022 को देर रात जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्रान्तर्गत फितारी काफला में एक बोलेरो कैंपर (UK07 TB 9701) के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। 


उक्त सूचना पर पोस्ट मोरी में व्यवस्थापित SDRF टीम आरक्षी बलवंत सिंह के हमराह तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 


उक्त वाहन अनियंत्रित होने से पलट गया था जिसमे चालक सहित 04 लोग सवार थे। चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी व अन्य 03 लोग सामान्य घायल थे जिन्हें अस्पताल पहुँचा दिया गया था। 


SDRF टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए घटना में मृत व्यक्ति विजय कुमार पुत्र भद्रजीत, निवासी सिंदरी, उम्र 37 वर्ष के शव को निकालकर अग्रिम कार्यवाही हेतु राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया।

जनपद पिथौरागढ़ के चंडाक के पास स्कोर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद।* 

आज दिनाँक 13 नवंबर 2022 को प्रातः पुलिस लाइन पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक वाहन देर रात्रि वरदानी माता मंदिर, चंडाक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिस हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पिथौरागढ़ से मुख्य आरक्षी बहादुर सिंह बजेठा के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई। 



उक्त वाहन स्कोर्पियो (UK 05 C 7181) अनियन्त्रित होकर मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 50 मीटर नीचे गिर गया था, जिसमे एक व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। 

SDRF टीम द्वारा प्रातः कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन चालक भुवन गुंजियाल पुत्र बहादुर गुंजियाल, 58 वर्ष निवासी तिलडूंगरी, पिथौरागढ़ का शव दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बरामद कर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही करते हुए सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.