Halloween party ideas 2015

06 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार की सुविधा

- मुफ्त उपचार पर अब तक प्रदेश सरकार के खर्च हो चुके हैं 10 अरब से अधिक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर


में राजकीय वृक्ष बुंराश के पौधे का रोपण किया। सामान्यतः बुंराश ऊंचाई वाले स्थानों पर पाया जाता है। पहली बार मुख्यमंत्री आवास परिसर में बुंराश के पौधे का रोपण किया गया है। राजकीय उद्यान सर्किट हाऊस में भी मुख्यमंत्री के निर्देशों पर बुरांश के पौध रोपण किये गये हैं। इसके अलावा राजकीय उद्यान में बांज, देवदार, काफल, शहतूत, जामुन के पौधे भी लगाये जा रहे हैं।


देहरादून (राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण):


 प्रदेश में चल रही आयुष्मान योजना के अंतर्गत अभी तक 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। और इस सब में प्रदेश सरकार की 10 अरब से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है। उत्तराखंड में आयुष्मान योजना की प्रगति देखी जाए तो अखिल भारतीय स्तर पर भी यह सम्मान जनक और गौरवान्वित करने वाली स्थिति है।


राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना ने अभी अपने सफर के चार साल पूरा कर पाई है। लेकिन जन कल्याण की इस योजना की प्रगति उत्साहित करने वाली तो है ही अपेक्षाओं के अनुरूप हासिल होने के कारण संतोष जनक भी है। प्रदेश भर में अभी तक 48.82 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। वहीं 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। इस सेवा पर प्रदेश सरकार का अभी तक 10 अरब से अधिक खर्च हो चुका है।


जनपद       लाभार्थी        उपचार पर खर्च

अल्मोड़           13139         21,24,37,330

बागेश्वर            5979            8,38,61,194

चमोली            19220          32,34,19,595

चंपावत            7146            12,06,66,206

देहरादून            178755       3,30,83,50,958

हरिद्वार             104533        2,20,41,00,615

नैनीताल            51944          68,89,18,652

पौड़ी गढ़वाल      50602         82,51,66,285

पिथोरागढ़          15920         17,18,20,595

रूद्रप्रयाग           10980          21,55,09,524

टिहरी                36281           67,30,14,567

उधम सिंह नगर   87418          1,40,08,81,552

उत्तरकाशी         19428            36,71,15,546


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.