Halloween party ideas 2015

भाजपा की छल को किया जाएगा बेनकाब  -माहरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा रहेगा पूर्ण सहयोग  -यशपाल आर्य


Congress bharat jodo yatra from badrinath maanaa village


दक्षिण भारत में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मिल रहे अपार जनसमर्थन के चलते उत्तराखंड कांग्रेश कमेटी ने भी राज्य में भारत जोड़ो यात्रा के अभियान का प्रथम चरण जनपद चमोली के चाइना बॉर्डर से लगा सीमांत गांव माणा से यात्रा को प्रारंभ कर दिया  है उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि माणा में यात्रा को प्रारंभ करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा आज जिस प्रकार दक्षिण भारत में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा को भारी सफलता मिल रही है उसे कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता भारी उत्साहित है जिसके चलते यात्रा का विस्तारीकरण करते हुए यात्रा को उत्तराखंड में भी प्रारंभ कर दिया गया है जहां श्री राहुल गांधी जी नहीं पहुंच पाए उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जन संपर्क करते हुए जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है इससे पूर्व माणा गांव में पहुंचने पर स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का स्वागत स्थानीय ढोल दमाऊ एवं महिलाओं द्वारा अपने पारंपरिक पोशाकों के साथ श्री माहरा भव्य स्वागत किया गया

वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को संपूर्ण समर्थन दिया जाएगा तथा पार्टी हित में किए जाने वाले कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार से हीला हवाली नहीं की जाएगी श्री आर्य ने कहा कि भाजपा के झूठ को सड़क से लेकर सदन तक बेनकाब किया जाएगा उन्होंने कार्यकर्ताओं की ऊंचे मनोबल के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को मजबूत करने का आह्वान किया साथ ही कहा कि राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेसी चुप नहीं बैठने वाली 

श्री नेगी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेशभर से कांग्रेस नेताओं ने शिरकत की जिसमें विपक्ष के उप नेता श्री भुवन कापड़ी प्रदेश कांग्रेस संगठन के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी जी संगठन महामंत्री विजय सारस्वत जी प्रदेश कांग्रेश उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह रावत प्रदेश महामंत्री हरि कृष्ण भट्ट प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला नगरपालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद्र पवार जखोली विकासखंड के प्रमुख प्रदीप थपलियाल मुकेश नेगी जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सेवादल से राजेश रस्तोगी पूर्व विधायक जीतराम मनोज रावत नवनीत सती प्रमोद बिष्ट हरीश भंडारी नरेंद्र वीरेंद्र बुटोला विनोद राणा कुलदीप कंडारी गणेश तिवारी सुनील भंडारी पंकज भारती राजीव चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेश के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता मौजूद थे

                   

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.