ऋषिकेश के पशुलोक बैराज में दिखाई दिया शव, SDRF टीम ने बाहर निकाला।
दिनाँक 06 अक्टूबर 2022 को SDRF डीप डाइविंग टीम को सर्चिंग के दौरान पशुलोक बैराज में एक पुरुष का शव दिखाई दिया।।
SDRF टीम के जवानों द्वारा बैराज में नीचे उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए शव को रोप से बाँधा जिसके उपरांत SDRF टीम के अन्य सदस्यों द्वारा शव को ऊपर खींच लिया गया।
SRF टीम द्वारा शव को बाहर निकालने के उपरांत बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर लक्ष्मणझूला पुलिस के सुपर्द किया।
उक्त शव 06 से 08 दिन पुराना व उम्र 30-35 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव की शिनाख्त हेतु संबंधित द्वारा सभी थानों को अवगत करा दिया गया है।
*रेस्क्यू टीम:-*
1. का0 किशोर कुमार
2. का0 अनिल,
3. का0 मनमोहन
4. का0 रविन्द्र
5. पैरा0 मे0 अमित कुमार
पशुलोक बैराज पर SDRF को मिला एक अन्य शव, परिजनों द्वारा की गई शिनाख्त।
आज दिनाँक 06 अक्टूबर 2022 को पशुलोक बैराज पर एक अज्ञात शव बरामद करने के उपरांत SDRF टीम को पशुलोक बैराज के पास ही नदी में एक अन्य शव दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा पशुलोक बैराज के पास नदी से ही शव को बरामद कर लिया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु एम्स पुलिस चौकी के सुपर्द किया। शिनाख्त की कार्यवाही के दौरान परिजनों द्वारा मृतक की पहचान विशाल राय पुत्र त्रिलोकीनाथ, निवासी बदरपुर, दिल्ली के रूप में की गयी।
मृतक विशाल राय विगत 02 अक्टूबर को दिल्ली से अपने दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आया हुआ था। ऋषिकेश के मस्तराम घाट पर नहाते समय पैर फिसलने से विशाल नदी की तेज लहरों की चपेट में आकर बहने लगा व कुछ दूर आगे नदी में डूब गया। हालांकि विशाल के दोस्त ने उसे बचाने की कोशिश भी की परन्तु सफल नही हो पाया, जिस उपरांत उसके द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी।
जनपद टिहरी गढ़वाल के कौडियाला के पास निर्माणाधीन मार्ग पर यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 01 व्यक्ति हुआ घायल, एक की मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू कार्य।
आज दिनाँक 06 अक्टूबर 2022 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कौडियाला से आगे तसमन गांव की ओर मार्ग निर्माण का कार्य चल रहा है। उक्त मार्ग में पत्थर ले जाते समय कौडियाला से लगभग 12 किमी आगे एक यूटिलिटी वाहन (UK 13 CA 0042) अनियंत्रित होने से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 02 लोग सवार थे।
उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट बयासी में व्यवस्थापित SDRF टीम HC सुरेश प्रसाद के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन का चालक पहले ही छिटकने से बाहर गिर गया था, जिसे एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचा दिया गया था। एक अन्य व्यक्ति जो लगभग 100 मीटर की गहराई में नीचे पड़ा हुआ था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत व कठिनाइयों का सामना करते हुए उक्त शव को बॉडी बैग व स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायल- अमन, निवासी- पुरुवाला, टिहरी
मृतक- विजय ठाकुर, निवासी- वेस्ट बंगाल।
रेस्क्यू टीम:-
1. HC सुरेश प्रसाद
2. का0 नवीन कुमार
3. का0 शिवशंकर
4. का0 तरुण
5. का0 अजीत
6. पेरामेडिक्स विनय मोहन
शिवपुरी, ऋषिकेश में नमामि घाट पर गंगा में डूबा युवक, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन।
आज दिनाँक 06 अक्टूबर 2022 को दिल्ली से एक ग्रुप घूमने के लिए ऋषिकेश आया हुआ था। शिवपुरी में नमामि गंगे घाट पर उक्त ग्रुप में से एक युवक द्वारा नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी गयी। जिसके उपरांत वह युवक पल भर में आंखों से ओझल हो गया। साथियों द्वारा बचाव के लिए चीख-पुकार मचाई गयी पर तब तक काफी देर हो चुकी थी।
इस सम्बंध में थाना मुनिकीरेती द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया। SDRF टीम द्वारा आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग की गई। SDRF विशेषज्ञ डीप डाइवर्स द्वारा घटनास्थल के आसपास सभी संभावित क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रात्रि हो जाने के कारण रेस्क्यू कार्य कल प्रातः आरम्भ किया जाएगा।
डूबे हुये युवक का विवरण:-
मोहित चौरसिया पुत्र स्वर्गीय श्री शिव प्रसाद चौरसिया उम्र 32 वर्ष,
निवासी. A71 बाबा फरीदपुरी वेस्ट पटेलनगर दिल्ली
Post a Comment