- जनपद उत्तरकाशी, द्रोपदी का डांडा-2 में हुई हिमस्खलन दुर्घटना में डोकरानी बेस कैम्प से 05 शवों को पहुँचाया गया मातली हेलीपैड।
- श्रीकेदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड व चीड़वासा के बीच पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, SDRF ने किया शव बरामद।
आज दिनाँक 10 अक्टूबर 2022 को स्थानीय पुलिस द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि गौरीकुंड से आगे चीड़वासा के पास एक स्थानीय व्यक्ति पहाड़ के ऊपर से गिरे मलवे की चपेट में आ गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SI धर्मेंद्र पंवार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। घटनास्थल पर अन्य लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति वहाँ खच्चर चलाने का काम करता था तथा वही पर तिरपाल इत्यादि से वैकल्पिक व्यवस्था कर के वही रहा करता था। सुबह अचानक ऊपर से पत्थर गिरने पर वह पथरों की चपेट में आ गया ,जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
SDRF टीम द्वारा स्ट्रैचर के माध्यम से उक्त व्यक्ति के शव को गौरीकुंड पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया
*मृतक का विवरण*:-
धनबीर पुत्र शान्तु लाल, उम्र- 24 वर्ष, निवासी- ग्राम कंडाल, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग।
जनपद उत्तरकाशी में हुई हिमस्खलन दुर्घटना में SDRF व अन्य बचाव इकाइयों द्वारा वर्तमान समय तक कुल 27 शवों को कैरावास से निकाल लिया गया है।
शवों को नीचे लाने व परिजनों के सुपर्द करने की प्रक्रिया लगातार गतिमान है, जिस क्रम में आज दिनाँक 10 अक्टूबर को उत्तरकाशी, डोकरानी बेस कैम्प से 05 अन्य शवों को मातली हेलीपैड पहुँचा दिया गया है जहाँ परिजनों द्वारा शवों की पहचान कर ली गयी है। जिला चिकित्सालय में आवश्यक कार्यवाही के उपरांत शवो को परिजनों के सुपर्द किया जाएगा।
मातली हेलीपैड पहुँचाये गए शवों का विवरण:-
*1-* श्री संदीप सरकार पुत्र श्री शिवदास सरकार, निवासी- पोलेनिंगढ़ चांदपुर, 24 परगना, कोलकाता।
*2-* श्री सन्तोष कुकरेती पुत्र श्री अशोक कुकरेती, निवासी- चमरण्य, PO लालढांग, हरिद्वार।।
*3-* श्री रजत सिंघल पुत्र श्री अशोक सिंघल, निवासी- गुड़गांव, हरियाणा।
*4-* SGTअमित कुमार सिंह पुत्र श्री रामकुमार सिंह, निवासी, उत्तर-प्रदेश।
*5-* श्री वंशीदार पुत्र के0 श्रीनिवास रेड्डी, निवासी- नगर कॉलोनी तुक्कुगुड़ा, हैदराबाद।
Post a Comment