Halloween party ideas 2015

 धनौल्टी से देवेंद्र बेलवाल,,हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन। 

आज नेहरू युवा केन्द्र ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) जौनपुर ब्लॉक टिहरी द्वारा रा. ई. का. मरोडा मे राष्ट्रीय हिन्दी  दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढचढकर प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शशि  , द्वितीय स्थान शालू तृतीय स्थान राधिका। पर रहे। प्रथम, द्वितीय ,तृतीय को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रमाण पत्र व मेडल दिये गए। 

प्रधानाचार्य श्री बी. आर शार्मा   द्वारा छात्र-छात्राओं को हिन्दी दिवस के बारे में जानकारी दी गई कि हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 


14 सितम्बर 1949 को सविधान सभा ने यहा निर्णय लिया कि  हिन्दी संघ सरकार की आधिकारिक भाषा होगी, कयोकि भारत में अधिकतर क्षेत्रों में जयादातर  हिन्दी भाषा बोली जाती है ।

इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनने का निर्णय लिया गया। इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपदित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए वर्ष 1953 से  पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के रूप मनाया जाता है। 

वृक्ष मित्र डा. त्रिलोक चंद सोनी द्वारा छात्र छात्राओं को हिन्दी के महत्व के बारे में जानकारी दी और बताया कि हिन्दी दिवस को मनाने के लिए निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। एन एस एस अधिकारी श्री शरद चंद बडोनी द्वारा सफल कार्यक्रम के लिए नेहरू युवा केन्द्र की टीम का धन्यवाद किया। 


कार्यक्रम में ब्लॉक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल, नवीन भारती, कुलदीप चौधरी, पहल सिंह गिरिश चंद कोठियाल, वशिष्ठ तेजी मेहर शशी डयूडी, सुशील रतूड़ी ऋषिबाला चौधरी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.