Halloween party ideas 2015

 

 ऋषिकेश : 



ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र मे छिददरवाला ,श्यामुपर, रायवाला क्षेत्र मे धान की फसल का सदर्न राइस ब्लैक स्ट्रीक्ड ड्वार्फ वायरस से  फसल को हो रहे नुकसान की जानकारी प्राप्त होने पर कृषि मंत्री गणेश जोशी  छिददरवाला पहुँच कर प्रभावित फसल का निरीक्षण किया। 



बृहस्पतिवार  को छिददरवाला पहुंचे  कृषि मंत्री गणेश जोशी  ने   प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि  वायरस से ग्रसित फसल में धान के पौधे 40 फीसदी तक छोटे हो जाते हैं और पैदावार नहीं देते। यह वायरस सिर्फ धान की हाइब्रिड प्रजातियों में पाई जा रही है।

कृषि मंत्री ने  अधिकारीयों को निर्देश दिए की प्रभावित किसानों को अगली फसल लगाने के विषय में जानकारी तथा विभाग की ओर से किट वितरित किये जाएं। साथ ही अधिकारीयों को सरकार द्वारा कृषक कल्याण के लिए चलायी जा रही हर योजना का लाभ सभी किसानों तक पहुँचाने को कहा। 


उन्होंने किसान भाइयों को   प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पंजीकरण कर इस योजना का लाभ उठाएं और अपनी फसल और अपनी सुरक्षा करें। इस दौरान डोईवाला ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ,मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह ,सहायक कृषि अधिकारी इन्दु गोदियाल, ग्राम प्रधान छिददरवाला कमलदीप कौर,ग्राम प्रधान शोबन सिंह कैन्तुरा ,भगवान सिंह मेहर उप्रधान हुकम सिंह रागंड ,वरिष्ठ भाजपा नेता बलविंदर सिंह,किसान सतनाम सिंह गुरूदीप सिंह,प्रमोद सिंह सजवाण, प्यार सिंह पोखरियाल, मनवर सिंह रावत मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.