Halloween party ideas 2015

 

डोईवाला:



शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में आज 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव   75 वा स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से आयोजित किया गया। प्रातः  8 बजे प्रभात फेरी  निकाली गई महाविद्यालय से  भानियावाला  की ओर छात्र छात्राएं   , रोवर्स रेंजर्स ,  एन सी सी , एन एस एस के स्वयंसेवियों ने  नारे लगाते हुए, देश भक्ति के गीत गाते हुए, तिरंगा  हाथ में लिए हुए आगे बढ़ते हुए चले। साथ ही स्थानीय  लोगो ने भी प्रतिभाग किया। उसके उपरांत महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार  धवजारोहण का कार्यक्रम  हुआ।  उच्च शिक्षा निदेशक  के संदेश के उपरांत , प्राचार्य डॉक्टर डी सी नैनवाल ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियो को स्मरण किया तथा कहा कि हमे स्वतंत्रता का सकारात्मक उपयोग करते हुए अपने कर्तव्यों  का पालन करते हुए राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री बृज भूषण गैरोला जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि  उत्तराखंड सदेव देशभक्ति से परिपूर्ण रहा है । आज भी सेना में हजारों युवक राष्ट्र भक्ति से भाग लेते हैं। आज के युवा को स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेते हुए ईमानदारी एवं शुचिता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उनसे पूर्व  भाजपासे जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंहनेगी ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी एवं कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जैसा कहते है सम्पूर्ण भारत उनका हृदय से अनुसरण करते हैं।माननीय विधायक श्री बृज भूषण गैरोला ने   वृक्षारोपण भी किया। डॉक्टर डी एन तिवारी , एक भारत श्रेष्ठ भारत के संयोजक डॉक्टर अफरोज इकबाल ने ओजस्वी भाषण दिया।वा राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉक्टर पूर्ण सिंह खाती ने अपने  सुंदर विचार व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं को वीर गाथाओं से अवगत करवाया।  गौरव भट्ट आयुष उनियाल एवं इंदर ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए । विवेक लोधी ने भाषण एवं कविता प्रस्तुत की। सोनाली काला एवं शाहीन ने गीत प्रस्तुत किए। एन सी  सी के कैडेट्स ने भगत सिंह , सुखदेव वा राजगुरु की शहादत पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।इस अवसर पर  आजादी के अमृत महोत्सव के संयोजक   डॉक्टर सूरत सिंह बलूरी,सह संयोजक डॉक्टर अंजली वर्मा, सह संयोजक डॉक्टर  डॉक्टरवल्लारी कुकरेती  राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नूर हसन, र्रोवर्स रेंजर्स की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रेखा नौटियाल उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राखी पंचोला ने किया। कार्यक्रम में  प्रो शुक्ला, डॉक्टर डी पी सिंह, डॉक्टर आर एस रावत,  डॉक्टर संतोष  वर्मा ,डॉक्टर कंचन सिंह, डॉक्टर उषा नेगी, डॉक्टर  राकेश भट्ट, डॉक्टर वंदना गौर, डॉक्टर प्रमोद पंत,  डॉक्टर नवीन नैथानी, डॉक्टर सतीश पंत डॉक्टर प्रीतपाल, डॉक्टर  सुजाता, डॉक्टर त्रिभुवन खाली,  डॉक्टर  कुंवर सिंह,डॉक्टर किरण जोशी, डॉक्टर अनिल ,डॉक्टर पूनम धस्माना, डॉक्टर पूनम रावत, डॉक्टर गुलनाज फातिमा उपस्थित रहे। कर्मचारी गण में विनोद कुमार, गजे सिंह कंडारी, रामलाल , महेश, जितेंद्र, सीमा गुसाईं, सपना, सुनीता  स्नेहलता,प्राची ,बहुगुणा रंजना जोशी, मनोज चमोला , मनोज, रामेश्वर, सोमेश्वर, के साथ ही  कृष्णानंद गोस्वामी ,  बृजमोहन,शोभा, ममता, सविता, सुनील नेगी, मुकेश राज भी उपस्थित रहे।


*मनोविज्ञान विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।* 


शहीद दुर्गामल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में मनोविज्ञान विभागीय परिषद द्वारा "आजादी के अमृत महोत्सव" के उपलक्ष में पोस्टर प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. त्रिभुवन चंद्र खली (जंतु विज्ञान विभाग), डाॅ एन.डी.शुक्ला(सैन्य विज्ञान विभाग) तथा डॉ. नूर हसन (इतिहास विभाग) उपस्थित रहे। पोस्टर प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में  छात्र-छात्राओं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा परिणामों की घोषणा की गई जिसमें अंजलि (M.A.4th sem) , उत्तम बडोनी(M.A.2nd sem) ने प्रथम स्थान, सुरेखा राणा(M.A.4th sem),अंशिका(M.A.2nd sem), अतुल (M.A.2nd sem) ने द्वितीय स्थान तथा मनीषा (M.A.2nd sem) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का आयोजन मनोविज्ञान विभाग द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.