Halloween party ideas 2015

*पेरू रिसोर्ट में फंसे पर्यटक,  SDRF ने  किया सफल रेस्क्यू*






आज दिनाँक 23 अगस्त 2022 को एक कॉलर द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि उनके साथ  08 लोग पेरु रिसोर्ट,लालपुल ,मालदेवता से 20 किलोमीटर आगे धौलागिरी धनोल्टी  मार्ग पर फंसे हैं।


उक्त सूचना पर  SDRF रेस्क्यू टीम, HC अनूप रमोला के नेतृत्व में , आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


मार्ग बाधित होने के कारण वाहन आगे जाना सम्भव नही था। अतः घटनास्थल तक पहुँचने के लिए SDRF टीम द्वारा 16 किलोमीटर का सफर पैदल चलकर तय किया गया। मौके पर कुल आठ पर्यटक फंसे हुए थे। SDRF टीम द्वारा सभी को सकुशल रेस्क्यू कर रायपुर लाया गया।



1) श्री संदीप व उनका परिवार(6 सदस्य)

निवासी दिल्ली- रोहिनी Sector- 24


2)श्री अमित शर्मा व श्रीमती प्रियंका



 जनपद टिहरी - आपदा में लापता महिला का शव SDRF उत्तराखंड ने किया बरामद




आज दिनाँक 23 अगस्त 2022 को SDRF रेस्क्यू टीम  द्वारा  आपदा के दौरान ग्राम कोठार, तहसील कीर्तिनगर से लापता वृद्ध महिला का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। टीम द्वारा विगत तीन दिनों से लगातार सर्चिंग की जा रही थी। 



मृतका का नाम :-


श्रीमती बचनी देवी ,उम्र 80 वर्ष 

निवासी तहसील कीर्तिनगर, ग्राम कोठार , जनपद टिहरी गढ़वाल


*SDRF टीम का विवरण*-

1)उपनिरीक्षक उमराव सिंह

2)आरक्षी रोबिन कुमार 

3)आरक्षी मुकेश कुमार

4)आरक्षी अरविंद सिंह

5)आरक्षी किशन सिंह

6)पैरामेडिक प्रवीण रावत

7) इलरक्ट्रिशन प्रीतम सिंह



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.