Halloween party ideas 2015


उत्तरकाशी;





 आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिसव को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप मंे मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत जनपद 06 विकासखण्डों में युवक एवं महिला मंगल दलों के पदाधिकारियों एवं प्रा0र0द0 स्वयं सेवकों के द्वारा प्रत्येक न्याय पंचायतों में तिरंगा जागरूकता रैली आयोजित की गई है।


 जनपद के 36 न्याय पंचायतों में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाये जाने हेतु तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है।

 तिरंगा जागरूकता रैली में क्षेत्र के युवक एवं महिला मंगल दलों के पदाधिकारियों एवं स्वयं सेवकों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से बढ़चढ़कर भाग लिया। 


तिरंगा रैली में विकासखंडों के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।  इससे पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भण्डारी ने सभी विकासखंडों के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को 13 ये 15 अगस्त तक प्रत्येक न्याय पंचायत में तिरंगा रैली आयोजित करने निर्देश दिये गये।

Post a Comment

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Powered by Blogger.