Halloween party ideas 2015


*शिष्टाचार भेंट में पौधा देने की परंपरा अपनाएंः डा. प्रेमचंद अग्रवाल*


:देहरादून 

हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शासकीय आवास पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर रोपित पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया।



रविवार को यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर पौधरोपण करते हुए कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट में पौधा देने की परंपरा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन शैली एवं रसायनिक दवाओं आदि के प्रयोग से हमारा पेयजल, खाद्य पदार्थ एवं हमारे आस-पास का वातावरण दूषित होता है जिससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ-साथ लोगों को पौध रोपण के प्रति प्रेरित एवं जागरूक किया जाए।


डा. अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है, हमें अपने जीवन में जितना हो सके उतना अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है।


डा अग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। पेड़ प्रकृति का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस मौके पर फलदार व छायादार पौधे रोपे गए।


इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती शशिप्रभा अग्रवाल, सुपुत्र पीयूष अगवाल मौजूद रहे।

Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.