Halloween party ideas 2015

 उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा किये गए उपनिरीक्षक/ प्लाटून कमांडर के प्रमोशन, SDRF वाहिनी के 02 प्लाटून कमांडर बने दलनायक। 




आज उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा उपनिरीक्षक/ प्लाटून कमांडर के प्रमोशन किये गए है। SDRF वाहिनी में नियुक्त SI कवींद्र सजवाण व SI कर्ण सिंह प्लाटून कमांडर से प्रोन्नत होकर दलनायक के पद पर नियुक्त हुए है। 


SI कवींद्र सजवाण व SI कर्ण सिंह वर्ष 2014 से ही SDRF में सेवाएं दे रहे है तथा वर्तमान समय में क्रमशः ऋषिकेश व जनपद रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग पोस्ट पर नियुक्त है। 


SI कवींद्र सजवाण व SI कर्ण सिंह द्वारा SDRF के कार्यकाल के दौरान विभिन्न रेस्क्यू ऑपरेशन्स के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है जिनकी उच्चाधिकारियों द्वारा भी समय-समय पर प्रशंसा की जाती रही है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.