Halloween party ideas 2015

 उत्तराखंड चारधाम यात्रा  2022

थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे बदरी- केदार  पहुंचे



  श्री बदरीनाथ/श्री केदारनाथ धाम: 12 जून।   सेनाध्यक्ष मनोज पांडे सपरिवार आज रविवार  प्रात: श्री  केदारनाथ धाम पहुंचे।  भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। उनके साथ सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।  इस अवसर पर पुजारी टी गंगाधर लिंग, ने सेनाध्यक्ष को  भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया।

  सेनाध्यक्ष मनोज पांडे सपरिवार  आज दोपहर श्री बदरीनाथ भगवान के  दर्शन   को पहुंचे । भारतीय सेना के   लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी भी उनके साथ रहे।

 इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनकी अगवानी की। मंदिर समिति मुख्यकार्याधिकारी बी. डी.सिंह ने भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इससे पहले आज ही प्रात: सेनाध्यक्ष श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।


•   साढ़े उन्नीस लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे चारधाम

•  आज   श्री बदरीनाथ पौने  सात लाख   केदारनाथ साढ़े  छ: लाख , गंगोत्री   साढ़े तीन लाख, यमुनोत्री पहुंचे ढाई  लाख  से अधिक तथा श्री हेमकुंट साहिब 77 हजार श्रद्धालु पहुंचे।

• चार धाम यात्रा सुचारू चल रही‌   श्री बदरीनाथ  मौसम सामान्य केदारनाथ में  हल्की बारिश।

देहरादून:


 चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है  आज तक साढ़े   उन्नीस लाख तक तीर्थयात्री  उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच गये है। चारों धामों में यात्रा सुचारू है तथा मौसम सामान्य है। बदरीनाथ में मौसम सामान्य रहा एवं केदारनाथ में  दिन में हल्की बारिश हुई। 

  प्राप्त  आंकड़ों के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि  8 मई  से  आज तक 671226  तीर्थयात्री धाम पहुंच गये। श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से आज  तक 647966तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच गये।

इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 66274 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 357091तथा श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि  3 मई से आज तक  267038 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंच गये है।अभी तक  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग-1319192 है ।

 श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 624129 रही।‌ आज तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या  1943321 ( उन्नीस  लाख तैतालीस हजार   तीन सौ एक्कीस ) है।  रविवार  शाम चार बजे तक  

श्री बदरीनाथ 11298

 केदारनाथ 10485 यमुनोत्री 2919 

तथा गंगोत्री 6335 तीर्थ यात्री पहुंचे। 


कपाट खुलने की तिथि 22 मई से  अभी तक श्री गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ  पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 77759 रही है।

 बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने उपरोक्त  जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम तीर्थयात्रियों के आंकड़े श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति/ पुलिस- प्रशासन/ आपदा प्रबंधन / चारधाम यात्रा प्रशासन   / गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट  के सहयोग से  लोकसूचनार्थ  तथा मीडिया की तरफ से  चारधाम यात्रा संबंधित आंकड़ों की जानकारी  पहुंचाने के मद्देनजर जारी किये  गये हैं।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.