Halloween party ideas 2015

उत्तराखंड चारधाम यात्रा  2022

•  आज तक सवा अठ्ठारह लाख  तीर्थयात्री पहुंचे चारधाम।

•  आज  तक श्री बदरीनाथ   छ:लाख अठ्ठारह हजार,  केदारनाथ   पांच लाख  अठ्ठानब्बे  हजार, गंगोत्री  साढ़े तीन लाख, यमुनोत्री पहुंचे ढाई  लाख  से अधिक तथा श्री हेमकुंट साहिब पहुंचे 61 हजार श्रद्धालु पहुंचे।

• चार धाम यात्रा सुचारू चल रही‌ मौसम सामान्य बदरी-केदार में बारिश।

• चारों धामों में मां गंगा के अवतरण पर्व गंगा दशहरा मनाया गया।



 देहरादून  :



चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है  आज तक  सवा अठारह लाख  तीर्थयात्री  उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच गये है। चारों धामों में यात्रा सुचारू है तथा मौसम सामान्य है। बदरीनाथ एवं केदारनाथ में हल्की बारिश है। गंगोत्री सहित  चारों धामों में मां गंगा का अवतरण पर्व गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया तथा पूजा अर्चना की।

  प्राप्त  आंकड़ों के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि  8 मई  से  आज तक 618312 तीर्थयात्री धाम पहुंच गये। श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से आज  तक 598590 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच गये।

इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 61273 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।



श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 333909 तथा श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि  3 मई से आज तक  250398 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंच गये है।अभी तक  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग-1216902 है ।

 श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 584307 रही।‌ आज तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या  1801209( अठारह एक हजार  दो सौ नौ  ) है।  बृहस्पतिवार  शाम चार बजे तक  श्री बदरीनाथ 9362, केदारनाथ 12578 यमुनोत्री 6238 तथा गंगोत्री 9049 तीर्थ यात्री पहुंचे। कपाट खुलने की तिथि 22 मई से  अभी तक श्री गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ  पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 63124 रही है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने उपरोक्त  जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम तीर्थयात्रियों के आंकड़े श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति/ पुलिस- प्रशासन/ आपदा प्रबंधन / चारधाम यात्रा प्रशासन   / गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट  के सहयोग से  लोकसूचनार्थ  तथा मीडिया की तरफ से  चारधाम यात्रा संबंधित आंकड़ों की जानकारी  पहुंचाने के मद्देनजर जारी किये  गये है।  इस संबंध में मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी के अनुसार माननीय पर्यटन- धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज जी के निर्देश गोपेश्वर/ रूद्रप्रयाग चारधाम यात्रा समीक्षा बैठक  दिनांक 21-22 मई  के क्रम में चारधाम यात्रियों के आंकड़े विभिन्न सरकारी एजेंसियों के समन्वय से  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा लोकसूचनार्थ  जारी किये जा रहे है।

सचिव पशुपालन विभाग डॉ. वी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हो रही पशुओं की मृत्यु पर विभाग पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने जानकारी दी कि पशुपालन विभाग यात्रा मार्ग पर निरंतर स्थिति का निरीक्षण कर रहा है। 

विभाग द्वारा पशुओं को निरंतर चिकित्सा एवं उनके मालिकों को सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

 उन्होंने जानकारी दी की केदारनाथ यात्रा मार्ग में अभी तक 140 पशुओं की मृत्यु हुई है। विभाग द्वारा अभी तक 6880 पशुओं का निरीक्षण किया गया है। जिनमें 1804 पशुओं को चिकित्सा प्रदान की गई है। तथा 118 पशुओं को यात्रा हेतु अयोग्य पाया गया। इसके साथ ही 91 पशु मालिकों के चालान भी किए गए हैं। 411 पशुओं को यात्रा प्रतिभाग से ब्लॉक भी किया गया तथा 09 एफ आई आर भी दर्ज़ की गई है। साथ ही निरंतर पानी की चारियों की सफाई व्यवस्था की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.