Halloween party ideas 2015

 आज अमर स्वतन्त्रता सेनानी तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी द्वारा माल्यापर्ण कर श्रद्धान्जली दी गई। इस अवसर पर इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी के अध्यक्ष सूबेदार मेजर आनरेरी लेफ्टिनेंट चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि   ' आज दिवस रक्षाबन्धन सम आजादी बहिन प्यारी है। बहिन की रक्षा करो सर्वदा यही आवाज हमारी है।। 



कल कल ध्वनि में यही सभी से कहती गंग धारा है, मेरे देश का गौरव भरा तिरंगा प्राणो से भी प्यारा है।  इसकी शान न मिटने देगे  यही सन्कल्प हमारा है।। 'प्रथम स्वाधीनता संग्राम में 

गोरिल्ला युद्ध के प्रणेता अमर हुतात्मा तात्या टोपे ने अपने प्राणो की आहुति देकर जो लौ जलाई वह क्रान्तिकारियो के लिए प्रेरणा श्रोत बनी। आज के भारत में भी उतनी ही प्रेरणादायक है। जो देश बलिदान नहीं दे सकता उसे आजाद रहने का कोई अधिकार नहीं है। 

इस अवसर पर इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी के सचिव अशोक कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, कार्डीनेटर ब्रजेश कुमार राठोर ,कार्डीनेटर धर्मेन्दृ सिंह राजावत, प्रेम प्रकाश शर्मा, केदार सिंह, प्रवीन कुमार गुप्ता, सतेन्दर् शर्मा, सुनील कुमार सिंह, लक्ष्मी नारायण नायक, योगेन्द्र कुमार शर्मा, कैलाश सिंह यादव, दिलीप यादव, मोहन सिंह राजपूत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी द्वारा निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण पाने वाले युवक और युवतियो ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धान्जली दी।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.