Halloween party ideas 2015

 

मनोसंवाद फाउडेशन  के द्वारा उत्तराखंड की  ग्रामीण महिलाओ की मानसिक स्वास्थ्य हेतु एक पहल शुरू की गयी है। इस कायक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से समाज के हर तबके और गांव की महिलाओं  तक  मानसिक  स्वास्थय की सेवाएं  पहुंचाने का  एक उद्देश्य है I


 हर स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा से और सचिव से अपेक्षा है की वो अपने क्षेत्र की जो भी महिलाये हैं जिनको किसी भी तरीके की मानसिक स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं हों उसके लिए उनको Ms Clinic पर संपर्क करवाएंगीऔर टेलीमेडिसिन के द्वारा उनको मनोवैज्ञानिक परामर्श दिया जाएगा और उनकी मनोवैज्ञानिक  सहायता की जाएगी I 

यह क्लिनिक स्वयं  सहायता समूह के माध्यम से जो महिलाए है या लड़किया है उनके लिए पूर्णतः फ्री है I यह सेवा केवल और  केवल  पूर्णतः बालिकाओ और महिलाओ के लिए है ।


माक्सी एक ग्लोबल डिजिटल प्लेटफार्म है जो डाक्टर और स्वास्थ्य संगठनों को अपनी खुद की डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने में मदद करता है। 

डाक्टर अपनी खुद की वेबसाइट और एप से टेलीमेडिसिन, डिजिटल ओ पी डी एवं आई पी डी, डिजिटल प्रिशक्रिपशन आदि शुरू कर सकते हैं। माक्सी ने कम्युनिटी सपोर्ट के लिए अपना प्लेटफार्म मनोसंवाद फाउंडेशन को दिया है।  


इस प्रोग्राम के लिए नारी शक्ति स्वरूपा महिला प्रदेश संगठन एवं  संध्या भागीरथी स्वयं सहायता समूह की अगवाई से जाग्रति स्वयं सहायता समूह, महिमा स्वयं सहायता समूह एवं रौशनी स्वयं सहायता समूह आदि प्रदेश के लगभग 100 स्वयं सहायता समूह इसमें जुड़ेंगे ।   स्वयं सहायता समूह प्रदेश के  दुर्गम इलाकों की महिलाओं और बालिकाओं तक मानसकिक स्वस्थ्य सेवाएं पहुँचाने में एक अहम् कड़ी होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.