Halloween party ideas 2015

 देहरादून:


CM Dhaani meet to saint


विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार व संत समाज ने रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

इस दौरान संत समाज ने मुख्यमंत्री व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी को अपना आशीर्वाद भी दिया।

रविवार को विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजू कुमार, परमार्थ निकेतन के पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर निरंजनी पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानंद जी महाराज, स्वामी अवंतिका नंद महाराज के साथ भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित अधलका, एडवोकेट नीरज पांडे व नितिन पुंडीर ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट वार्ता की।

 इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजू कुमार, पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज, परमार्थ निकेतन के पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी अवंतिका नंद जी महाराज का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार को एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.