Halloween party ideas 2015

  





रविवार को नकरौंदा स्थित पिंडर वैली  में चुनावी जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह ने  बीजेपी के केंद्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बालावाला  दौरे को लेकर कहा कि   पूर्व  में काम और  जनता की समस्याओं को सुना गया होता तो  केंद्र के हवा हवाई स्टार प्रचारकों की जरुरत ना पड़ती.  

उन्होंने पिंडर वैली क्षेत्र वासियों के साथ धरातल पर जाकर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लिया.  साथ ही आश्वस्त किया कि  सीवरेज प्लांट को  कभी नहीं बनने दूंगा. 

 युवाओं में जोश भरते हुए कांग्रेस के नथनपुर  ब्लॉक अध्यक्ष सागर बिष्ट द्वारा  प्रस्तुत डोईवाला की समस्याओं से जुड़े गीत को कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह ने लांच किया.   विधानसभा में परचम लहराने के लिए क्षेत्र में रहकर काम करना होता है और क्षेत्रवासियों की  समस्याओं को अपनी समस्या समझ कर   कार्यवाही करनी होती है. 

 कार्यक्रम में   पूर्व प्रधान बुध देव सेमवाल, जिला महामंत्री आशीष खत्री, प्रधान रेखा बहुगुणा, प्रमोद कपरवाण शास्त्री वार्ड अध्यक्ष पंकज जोशी,  यूथ नथनपुर  ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत रावत  समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.