Halloween party ideas 2015

 





देहरादून। सियाचिन बॉर्डर पर देश की सीमा की रक्षा के दौरान ग्लेशियर टूटने से शहीद हुए भानियावाला (कान्डरवाला) निवासी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेअपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम शहीद हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान के निवास स्थान पहुंच कर उनके परिवार को अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद जगेंद्र सिंह चौहान के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान, माता विमला चौहान, उनकी पत्नी किरण चौहान, भाई अजबेद्र चौहान व मनमोहन चौहान को ढाढस भी बंधाया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोईवाला निवासी भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण कनौजिया के निधन पर देर शाम मिल गेट स्थित उनके आवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।


वही 14 फरवरी को पौड़ी गढ़वाल से चुनाव ड्यूटी से लौट रहे भानियावाला (कान्डरवाला) निवासी शिक्षक रणवीर सिंह नेगी की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.