चुनाव क्या है और क्यों सरकार चुनी जाती है यह एक व्यापक प्रश्न है। समाज एक साथ देश की उन्नति में सरकार का एक बड़ा योगदान होता है।
व्यकिगत फायदे को न देखते हुये समाज की उन्नति के नजरिये से हमे वोट देना चाहिये और एक मजबूत सरकार देश को देनी चाहिये ताकि देश और प्रदेश दोनों सशक्त हो सके। विधायक एक वो कड़ी है जो आम जनता को सरकार से जोड़े तो विधायक वो होना चाहिये जो समाज से जुड़ा हुआ हो और आम जन की पहुँच मे हो ताकि उनकी बात सरकार तक जा सके।
अपने वोट की ताकत को पहचानने ओर वोट जरूर करे ताकि शशक्त नेतृत्व में आपकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। अगर कोई भी आपको वोट देने के लिये प्रलोभन देता है या आप पर दवाब बनाता है। तो उसकी शिकायत चुनाव अधिकारी को तुरंत करे।
ललित मिगलानी एडवोकेट हाई कोर्ट नैनीताल एवम अध्यक्ष भारतीय जागरूकता समिति
.png)
एक टिप्पणी भेजें