Halloween party ideas 2015

  


corona, covid19

आज टीकाकरण के सत्र 1107 हुए, 41181 लोगों का आज टीकाकरण हुआ। 

8326936 लोगों को अर्द्ध टीकाकरण और 6710846 लोगों को पूर्ण रूप से टीकाकरण हो चुका है।





उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 3848 मामले आये है। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब तक 367272 हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 14892 है। आज 1184 व्यक्ति ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 337537 है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक की दर 91.90% हो गयी है। 27135 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 8448038 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 

अभी तक 7440 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। आज 3 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है।


देश में एक दिन में 2.64 लाख संक्रमित, पहली लहर के करीब पहुंच रही संख्या, संक्रमण दर 14.78 फीसदी


सक्रिय मरीजों की सक्रिय दर 3.48 फीसदी तक पहुंच गई, इससे इलाज करा रहे मरीज बढ़कर 12,72,073 हो गए

  देश में कोरोना की तीसरी लहर में बीते आठ दिन में ही 14.72 लाख लोग वायरस की चपेट में आए हैं। वहीं, छह दिन में दैनिक रोगियों की संख्या दोगुने से पार चली गई है। संक्रमण दर भी अब साल 2020 में आई पहली लहर के सर्वोच्च स्तर के करीब पहुंच गई है।  देश में 2,64,202 नए मामले आए हैं। वहीं, दिल्ली में बीते 24,383 नए केस मिले हैं, जबकि 34 मरीजों की मौत हो गई। देश में 7 जनवरी से ही रोज एक लाख से अधिक मरीज मिल रहे हैं। दो दिन में संख्या 2.50 लाख का आंकड़ा भी पार कर गई। सात जनवरी को 1.17 लाख संक्रमित मिले थे, पर 13 जनवरी को 2.47 लाख मिले। संक्रमण दर भी एक दिन में 14.78% हो गई, जो पहली लहर की सर्वाधिक दर 15.70 फीसदी के करीब है। राहत यह है कि 1,09,345 मरीजों की एक दिन में रिकवरी भी हुई है। यह बीते साल 15 जून के बाद सबसे अधिक है। एक दिन में 315 लोगों की मौत हुई। देश में 4,85,350 लोग जान गंवा चुके हैं। सक्रिय मरीजों की सक्रिय दर 3.48 फीसदी तक पहुंच गई है। इससे इलाज करा रहे मरीज बढ़कर 12,72,073 हो गए।  स्वस्थ होने की दर 95.20 फीसदी हो गई है। एक हफ्ते पहले तक यह 97 फीसदी से भी अधिक थी। साप्ताहिक संक्रमण दर 11.83 फीसदी तक पहुंच गई है। सरकार ने ओमिक्रॉन की वजह से देश में तीसरी लहर की पुष्टि की है। ओमिक्रॉन के देश में अब 5,753 मरीज हो गए हैं। बीते एक दिन में ही इन मामलों में 4.83 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

3.34 करोड़ किशोर पहली खुराक ले चुके हैं, 35 लाख एहतियाती डोज़ लगीं 3 दिन में।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को संक्रमित मिले।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.