Halloween party ideas 2015

 

कपूर के निधन पर  भाजपा ने स्थगित किये सभी कार्यक्रम


देहरादून:


  भाजपा के वरिष्ठतम विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री हरबंस कपूर  के आकस्मिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक एवं प्रदेश महामंत्री संग़ठन श्री अजेय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।  

    पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भर में आज आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। सभी जिलाध्यक्षों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि श्री कपूर की अंतिम यात्रा दो बजे उनके आवास इंदिरा नगर से प्रस्थान कर 2:30 से 3 बजे  भाजपा मुख्यालय में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया और तत्पश्चात लखीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

   दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधानसभाध्यक्ष हरबंश कपूर के पार्थिव शरीर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजली दी| आज दोपहर 2,30 बजे हरबंश कपूर का पार्थिव शरीर पार्टी के बलबीर रोड स्थित कार्यालय लाया गया | दिवंगत कपूर के अंतिम दर्शन के लिए वहाँ पहले से ही मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार में मंत्री और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे | इस अवसर पर उपस्थित लोग आँखों में नमी लिए प्रदेश के इस वरिष्ठतम विधायक के सरल व्यवहार और कुशल नेत्रत्व की प्रसंसा करते नज़र आए | इस मौके पर पार्थिव शरीर पर प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय जी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत , धन सिंह रावत,  कुलदीप कुमार, राजेंद्र भण्डारी ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की | पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार दिवंगत हरबंश कपूर को श्रदांजलि देने के लिए  प्रदेश मुख्यालय में  उपस्थित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी अश्रुपूर्ण विदाई दी |।



 भाजपा के तमाम शीर्ष नेतृत्व सहित ऋषिकेश नगर निगम महापौर ने उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की।

 भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैंट विधानसभा सीट से विधायक हरबंस कपूर के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक है। विधायक की सियासी व्यवहार-कुशलता उन्हें दूसरों से अलग करती थी।वृहस्पतिवार की दोपहर भाजपा के पुरोधा हरबंस कपूर के पार्थिव शरीर को देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में दर्शनार्थ लाया गया जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्वांजलि दी।इस मौके पर नगर निगम ऋषिकेश महापौर अनिता ममगाई ने  उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि  उनका अचानक इस तरह से चले जाने से हर कोई सदमे में है। मृदुभाषी कपूर ने हमेशा सादगी के साथ जीवन जिया। स्व कपूर मृदुभाषी, जमीनी नेता और सादगी के प्रतीक थे। उनका निधन भाजपा समेत पूरे प्रदेश की क्षति है जिसे पूरा किया जाना संभव नहीं है। एक समर्पित जन नेता के तौर पर उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.