Halloween party ideas 2015


आज का राशिफल

 दिनाँक 23 दिसंबर 2021 ,दिन गुरुवार


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


* सर्वेश्वरशरण देवाचार्य पाटोत्सव


* स्वामी श्रद्धानंद पुण्यतिथि


*किसान दिवस


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


बह्वाशी स्वल्पसन्तुष्टः सनिद्रो लघुचेतनः ।

स्वामिभक्तश्च शूरश्च षडेतो श्वानतोगुणाः ।।

।।चा o नी o।।


कुत्ते से ये बाते सीखे १. बहुत भूख हो पर खाने को कुछ ना मिले या कम मिले तो भी संतोष करे. २. गाढ़ी नींद में हो तो भी क्षण में उठ जाए. ३. अपने स्वामी के प्रति बेहिचक इमानदारी रखे ४.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: विश्वरूपदर्शनयोग अo-11


त्वमक्षरं परमं वेदितव्यंत्वमस्य विश्वस्य परं निधानम्‌ ।,

त्वमव्ययः शाश्वतधर्मगोप्ता सनातनस्त्वं पुरुषो मतो मे ॥,


 आप ही जानने योग्य परम अक्षर अर्थात परब्रह्म परमात्मा हैं।, आप ही इस जगत के परम आश्रय हैं, आप ही अनादि धर्म के रक्षक हैं और आप ही अविनाशी सनातन पुरुष हैं।, ऐसा मेरा मत है॥,18॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

राशिफल आज का


🐏मेष 

कार्यक्षेत्र में जोखिम लेना चाह रहे हैं तो दिन बेहद शुभ है। व्यापारिक डील के लिये समय बहुत अच्छा है। आपकी तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।


🐂वृषभ 

भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहने वाला है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बोलते समय अपने शब्दों पर नियन्त्रण रखें।


👫मिथुन 

कारोबार में नया प्रयोग करने के लिये दिन शानदार है। विवादित मामलों के सुलझने के योग बन रहे हैं। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। भोग-विलास में आप धन खर्च करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।

 

🦀कर्क 

छोटी-छोटी बातों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। लेकिन आपको गलत मार्गों का चयन करने से बचना चाहिये। नजदीकी लोग आपकी भावनाओं को ठेस पहुँचा सकते हैं। इसीलिये आज गम्भीर विषयों पर चर्चा करने से बचें।


🐅सिंह 

आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धी व्यवसाय से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। जोड़ों में दर्द और गठिया से पीड़ित जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।

 

🙎‍♀️कन्या 

मध्यस्थता के जरिये समस्याओं का समाधान कर लेंगे। आपकी तर्कशक्ति दूसरों की समस्याओं का समाधान करने में मदद करेगी। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। व्यावसायिक अनुबन्धों के लिये दिन बेहद शुभ है।


⚖️तुला

धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सावधान रहेंगे। आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें।

 

🦂वृश्चिक

मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है तो योग्य चिकित्सक या न्यूट्रीशन विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। ज्यादा सोच-विचार करने के कारण तनाव में आ सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


🏹धनु 

काम को आगे बढ़ाने को लेकर बेहतरीन अवसर मिलेंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन शान्त रहेगा। समय से पहले महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लेने से मन उत्साहित रहेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।


🐊मकर

व्यापार में बड़ी पार्टनरशिप हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। सन्तान को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। धन कमाने के नये अवसर प्राप्त होंगे।


🍯कुम्भ

प्रेम सम्बन्धों में कड़वाहट हो सकती है। सम्पत्ति की खरीदी में परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


🐟मीन

सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। राजनीतिक बहसबाजी के कारण सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। यात्रा के दौरान असुविधा होने की सम्भावना बन रही है। इसीलिये आज यदि बहुत आवश्यक न हो तो यात्रा से बचें। बेरोजगार लोग जॉब को लेकर थोड़े चिन्ताग्रस्त रहे.

आचार्य पवन पाराशर


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.