Halloween party ideas 2015

 डोईवाला: 



शुगर मिल डोईवाला, का पेराई सत्र  2021-2022 का शुभारंभ आज पूर्व सीएम  एवम विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत के  द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ,  पूर्व राज्य मंत्री  करन वोहरा  , गन्ना उपाध्यक्ष भगतराम कोठारी ,धीरेंद्र पंवार, शुगर मिल अधिशासी निदेशक आर के शर्मा भी पूजा में शामिल रहे।

पेराई सत्र के उद्घाटन के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गन्ना मूल्य की घोषणा को लेकर  धरना प्रदर्शन दिया गया जिसमें सभी अधिकारियों को काले झंडे दिखाए गए।

उपस्थित किसान गन्ने के समर्थन मूल्य घोषणा कर रहे थे उनकी मांग थी कि गन्ने का समर्थन मूल्य ₹450 प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए क्योंकि किसान को वर्तमान मूल्य के तहत बचत नहीं होती है। 


  गेट पर किए गए धरना प्रदर्शन ने अचानक तब उग्र रूप ले लिया जबकि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मिल के अंदर प्रवेश कर रहे थे अनेक किसान और कांग्रेसी नेता मोहित मोहित उनियाल उनकी गाड़ी के आगे लेट गए और गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए नारेबाजी करने लगे पुलिस के जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद उनको हटाया और तब पूर्व सीएम मिल के अंदर प्रवेश कर पाए। उसके बाद मिल गेट को पूजा होने तक बंद रखा गया।  किसानों के बीच मे राजनीतिक दलों को लेकर कहासुनी भी हुई।



संयुक्त किसा।न मोर्चा द्वारा आयोजित किए गए ,इस धरने में राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए जिसमें राजनीतिक दल आप से राजू केतन मौर्य, कांग्रेस से मोहित उनियाल, गौरव मल्होत्रा , वामपंथी दलों से  भी नेता समर्थन में आये।


भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता  विक्रम नेगी, सम्पूर्ण सिंह रावत, उषा कोठारी, अनिता अग्रवाल ताई, दिनेश सजवाण, लच्छीराम लोधी, कोमल कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।।

शुगर मिल पर गन्ने का न्यूनतम मूल्य तय किए बिना शुगर मिल चालू किए जाने का विरोध करते किसानों का समर्थन करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजू मौर्य सरदार जसवीर सिंह भजन सिंह सरदार प्यारा सिंह वकील खान आयशा खान भानु प्रताप सुखविंदर सिंह गुरमुख सिंह चरणजीत सिंह उमंग कुमार आदि मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.