Halloween party ideas 2015

 

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सफल आयोजन पर महापौर ने मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सहित उनकी टीम को किया सम्मानित


उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए उठाए महत्वपूर्ण कदम-अनिता ममगाई



ऋषिकेश;


भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सफल आयोजन पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी सहित उनकी टीम को सम्मानित किया।


बुधवार को त्रिवेणी घाट स्थित एक होटल में महिला मोर्चा के सम्मान कार्यक्रम में महापौर ने यमकेश्वर विधायक महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।उन्होंने

मोर्चा की महामंत्री अनू कक्कड़, जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर सहित मोर्चा की तीनों मंडल अध्यक्षों को भी सम्मानित किया।अपने अभिनंदन कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खण्डूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मातृशक्ति सबसे ज्यादा मजबूत हुई है, आज महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी विजय की ओर निरंतर बढ़ेगी इसके लिए महिला मोर्चा की टीम पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए चिंतन केवल भाजपा में ही होता है।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मेहनत के साथ अपने कामों को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि देश में इतने कार्य हुए हैं कि मात्र सात सालों का प्रधानमंत्री का कार्यकाल 60 वर्षों पर भारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मातृशक्ति के लिए दर्जनों योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे मातृशक्ति का विकास तेजी से हो रहा है।कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी, प्रदेश महामंत्री अनु ककड़,उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया,जिला अध्यक्ष रचिता ठाकुर, ऊषा जोशी, रजनी बिष्ट, समा पंवार, नेहा नेगी, रोमा सहगल, ममता नेगी,सुनीता नोटियाल, अनिता रैना,कमलेश जैन,राजकुमारी जुगलान, विजय लक्मि भट्ट, प्रमिला त्रिवेदी, दुर्गा देवी, रेखा सजवाण, प्रिया धक्काल, सीलु अग्रवाल, आशा देवी,कस्तूरी देवी,सुनीता सकलानी आदि मोजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.