ऋषिकेश :
पी.जी. कॉलेज ऋषिकेश ( श्री देव सुमन कैम्पस ) में छात्र - छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकी व अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए छात्रों द्वारा कॉलेज में जन आक्रोश रैली निकाली गयी।
छात्र नेता हिमांशु जाटव व अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि छात्र हितों की हर हक की लड़ाई लड़ी जाएगी । उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचार्य द्वारा प्रशासन को छात्र छात्राओं के बीच लाकर तानाशाही दिखाई गयी ।जिसके छात्रसंघ पूर्ण रूप से विरोध करते है । छात्र छात्राओं के हक के लिए छात्रसंघ किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है । इसलिये आज पूरे कॉलेज कैंपस में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रवेश प्रक्रिया बंद कर कुलपति से बात करने के मांग की।
धरने में पूर्व महासंघ महासचिव संजीत कुमार, पूर्व छात्रसंघ सचिव ऋषभ जैन, रोहित सोनी, आयूष चौहान, राजू, विनीत रतूड़ी, रोहित नेगी, अनुज पाल, अब्दुल, साक्षी तिवारी, सिमरन अरोड़ा, गरिमा, यश अरोड़ा, नीतीश चमोली, मोहित मौर्य, अमन पांडेय, निशांत बागड़ी, कुनाल वाल्मीकि, आकाश उनियाल, विशाल भारती आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
.png)


एक टिप्पणी भेजें