Halloween party ideas 2015

 देहरादून;

अंकित तिवारी





राष्ट्रीय दृष्टिबाधित सशक्तिकरण संस्थान , देहरादून  के तत्वावधान में आयोजित टीसीएबी भवन के नवनिर्मित भवन के  भूमि पूजन कार्यक्रम में सूबे  के  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दृष्टि बाधित छात्रों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  उन्होंने कहा कि संकल्प और इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां है, इनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते है। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुँचे हैं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा ने प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। और साथ ही संस्थान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। 

कार्यक्रम के अध्यक्ष संस्थान के निदेशक डॉ हिमांशु दास ने संस्थान में संचालित ट्रेनिंग प्रोग्राम , छात्र उन्नयन के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री कमलवीर सिंह जग्गी, डॉ जसमेर सिंह, डॉ विनोद कैन, डॉ ढालवाल और समस्त विभागों के विभागीय कर्मचारियों , छात्र-छात्राओं के साथ-साथ देश के प्रथम सीबीआईडी बैच के छात्र-छात्राओं निशा, गौरव, नीलम, वैष्णवी,मोनिका , राहुल , अमन आदि ने प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.