Halloween party ideas 2015

 धनौल्टी :

देवेंद्र बेलवाल



सुप्रसिद्ध महाशू देवता का जागड़ा पर्व आगामी 10 सितंबर को ग्राम विरोड व म्याणी आयोजित किया जाएगा । जिसकी तैयारी ग्रामीणों द्वारा जोर शोर से की जा रही है ।प्रखंड जौनपुर में प्रतिवर्ष महासू देवता का जागडा पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसी को लेकर देवता की हरीयाली डाल कर 10 सितम्बर को दोपहर में देव डोली मंदिर सें बाहर आने के बाद स्नान को यमुना नदी में जायेगी। उसी दिन रात्री को सैकड़ों की तादात में श्रद्वालु जागड़ा में शिरकत कर मन्नते मांगेंगे।

जागडे में मन्नते मागने पर अगले जागडें में देवता को बकरा चढाव भेंट करते है। तथा आपस में भूमि विवाद आदि को देवता के चौकट व थाल में डालने से देवता दोष लग जाता है। और फिर बाद विवाद व मन्नरे पूरी होने पर लोग भेंट व समाधान के लिए महाशू देवता के पास आने पर समाधान किया जाता है।

 ज़ागडें पर्व को लेकर ग्राम विरोड़ व ग्याणी लालूर में तैयारी जोर शोर से की जा रही है। और इस पर्व बाहर सभी लोग अपने गॉव आते है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.