Halloween party ideas 2015



 वन अध्यक्ष मंगल सिंह रौथाण द्वारा चलाई जा रही पौधारोपण की मुहिम रंग ला रही है आज अमर शहीद भगत सिंह की 115 वीं जयंती पर भाजपा जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल  के साथ मिलकर उनके निवास स्थान पर पौधारोपण किया.

 शहीद भगत सिंह के नाम से पारिजात का एक पौधा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल  ने वन अध्यक्ष रौथाण  का पौधारोपण की मुहिम के लिए धन्यवाद किया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा के सभी को श्राद्ध पक्ष में एक पौधा अपने पूर्वजों के नाम से अवश्य लगाना चाहिए युवा भाजपा नेता दीपक नैथानी  ने भी अपने पूर्वजों की याद में आंवले का पौधा लगाया और साथ ही वन अध्यक्ष रौथाण का धन्यवाद किया .

वन अध्यक्ष रौथाण ने बताया के श्राद्ध पक्ष में अब तक 112 पौधों का पौधारोपण किया जा चुका है वन अध्यक्ष ने निवेदन किया के सभी लोग पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दें



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.