Halloween party ideas 2015

चार धाम यात्रा -2021


10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

अभी तक 5000  ( पांच हजार)से अधिक श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब पहुंचे।



जोशीमठ: 30 सितंबर

पवित्र तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस यात्रा वर्ष 10 अक्टूबर को  शीतकाल हेतु तीर्थ  लिए बंद हो जायेंगे।

श्री हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट गोविन्द घाट के  मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह जी ने आज यह जानकारी दी है। कहा कि कोरोना महामारी के कारण श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष देर में खुले। अभी तक 5000 अधिक श्रद्धालु मत्था टेकने श्री हेमकुंड साहिब पहुंच गये।


चारधाम यात्रा वर्ष 2021


देवस्थानम बोर्ड ने चारधाम यात्रा बस अड्डे‌ पर‌ यात्री सहायता काउंटर शुरू किया।


 

आयुक्त गढ़वाल/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रविनाथ रमन‌ ने‌ विगत 25 सितंबर  शनिवार को ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ब्यवस्था का निरीक्षण किया।तथा यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पडेस्क स्थापित करने के आदेश दिए।

इस क्रम में चारधाम यात्रा  टर्मिनल‌ पर  चिकित्सा विभाग,पुलिस,  प्रशासन, परिवहन, संयुक्त रोटेशन पर्यटन सहित देवस्थानम बोर्ड ने यात्री सहायता डेस्क स्थापित किये है‌।‌जिनसे यात्रियों को सहायता मार्गदर्शन‌ मिल रहा है।


 चारधाम यात्रा टर्मिनल ऋषिकेश में‌ यात्री हेल्प डेस्कों‌ ने कार्य शुरू कर‌ दिया‌ है।

देवस्थानम बोर्ड  के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह ने बताया कि  यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पडेस्क शुरू कर दिया है। मीडिया ‌प्रभारी डा. हरीश‌ गौड‌ ने‌ बताया विभिन्न ‍प्रदेशों से‌ तीर्थ यात्री चारधाम यात्रा हेतु‌ ऋषिकेश पहुंच रहे  है।जिन्हें उचित मार्गदर्शन‌ दिया जा रहा है।





एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.