Halloween party ideas 2015

  •  स्वर्ण पदक के बाद अवनि ने साधा कांस्य पदक पर निशाना
  • भारत  की स्टार निशानेबाज अवनि लेखरा ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाया


नई दिल्ली :



  भारत की गोल्डन गर्ल अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 

इस दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रांन्ज मेडल पर निशाना साधा। अवनि ने 445.9 का स्कोर करते हुए पदक पर कब्जा करने में सफल रहीं।

 टोक्यो पैरालंपिक में अवनि का यह दूसरा पदक है। इससे पहले वह गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। अवनि लेखरा ने इससे पहले इसी पैरालंपिक में 30 अगस्त को 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। 

अवनि ने 21 निशानेबाजों में सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में क्वालीफाई किया था। अवनि ने स्वर्ण पदक मुकाबले में  60 सीरीज के छह शॉट के बाद 621.7 का स्कोर बनाया जो शीर्ष आठ निशानेबाजों ने सर्वश्रेष्ठ था। 

टोक्यो पैरालंपिक में अवनि लेखरा के कांस्य पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई संदेश में लिखा, टोक्यो पैरालंपिक में अवनि लेखरा के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित अधिक गौरवशाली क्षण, अवनि को कांस्य पदक जीतने पर बधाई, उन्हें भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.