Halloween party ideas 2015

डोईवाला:

 


 टीएचडीसीआईएल ने पब्लिक इंटर कालेज के छात्र छात्राओं के लिए बीस पंखे और एक आरो दान स्वरूप भेट किया। शुक्रवार को विघालय में आयोजित एक कार्यक्रम मे टीएचडीसी के अधिकारियों ने यह सामान विघालय को सौपा।कारपोरेशन के सीनियर आफिसर सी पी भद्री ने कहा कि उनका विभाग समय समय पर जनहित के कार्यो को करता रहता है,और छात्र हित में उनका सहयोग हमेशा रहेगा। डिप्टी मैनेजर एम एल डोभाल ने कहा कि समाज के  सक्षम लोगों को मदद के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। विघालय प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि टीएचडीसी के इस सहयोग के लिए विघालय उनका आभार वयक्त करता है,आज अशासकीय विघालयो को किसी भी प्रकार की मदद न मिलने से उन्हे अपने संसाधनों को जुटाना मुश्किल पड़ता है। प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने कहा कि समाज के सहयोग से ही जनहित से जुडी संस्थाओं को चलाया जाता है,इस प्रकार का सहयोग हमारे कार्य मे सहायक बनता है।शिक्षक अश्विनी गुप्ता के संचालन में चले कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य नरेश वर्मा,चेतन प्रसाद कोठारी,वेद प्रकाश धीमान आशुतोष डबराल,मयंक शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

 

बाल विकास परियोजना डोईवाला के द्वारा भानियावाला क्षेत्र के राजीव नगर में  कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण किया गया।  


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री करन वोहरा के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया  गया। जिसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू डबराल के द्वारा आये हुये लाभार्थियों को पोषण माह की पूरी जानकारी दी गयी साथ ही परियोजना के माध्यम से पूरे क्षेत्र में  कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण से संबंधित अभियान,  गोद लेने हेतु भी चलाया जा रहा है। जिसमे आज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जौलीग्रांट टीम के द्वारा कुपोषित और किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की गई, साथ ही उन्हें पोषण बैग और स्वच्छता किट वितरण की गई। 

पूर्व राज्य मंत्री करन वोहरा जी द्वारा  कोरोना काल मे भी निरंतर अपनी सेवाएं देने के लिए आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया गया साथ ही उनके द्वारा सी डी पी ओ मैडम को क्षेत्र में कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण करते हुए, उनकी सूची उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया। 

प्रभारी प्रबंधक सरोज ध्यानी द्वारा    विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी जिसमे राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टॉप सेंटर आदि की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में RBKS जौलीग्रांट से डॉक्टर दिव्या व उनकी टीम उपस्थित रही, उसके अलावा क्षेत्रीय सुपरवाइजर विनीता पुरवाल, आगनवाड़ी रश्मि, सीमा, कुसुम व अन्य कार्यक्रतिया भी उपस्थित रही।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.