Halloween party ideas 2015

 

देहरादून :


आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से सांगठनिक कार्यों को और अधिक गति देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय  के निर्देश पर प्रदेश भाजपा द्वारा सभी 70  विधानसभाओं में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है।

  भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए पार्टी द्वारा सांगठनिक कार्यों को और अधिक गति देने व सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के उद्देश्य से भाजपा के अनुभवी व वरिष्ठ नेताओं को विधानसभाओं का प्रभारी बनाया गया है।   

विधानसभा वार प्रभारियों की सूची संलग्न है






[

रूड़की के मेयर को कारण बताओ नोटिस

देहरादून :


,  भाजपा ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने जारी नोटिस में मेयर गौरव ग़ोयल से एक सप्ताह में जवाब मांगा है।


      प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि  मेयर और पार्षदों के मध्य चल रहा विवाद समचार पत्रों में भी प्रचारित प्रसारित कराया जा रहा है। इस अनुशासनहीनता से पार्टी की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए मेयर को  कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।  मेयर से  एक सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा है।



   

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.