Halloween party ideas 2015




       सचिवालय सेवा संवर्ग की मूलभूत समस्याओ व व्यवहारिक कठिनाईयो के समाधान हेतु सचिवालय संघ को भेंट वार्ता व बैठक हेतु अधिकारिक समय दिये जाने का अनुरोध  ,मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से सचिवालय संघ द्वारा किया गया है,.

 इसके साथ साथ संघ की ओर से स्व0 प्रकाश पन्त  के साथ सचिवालय संघ की उपस्थिति व संयोजकता मे उत्तराखंड अधिकारी- कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति के साथ हुये लिखित समझौते के अनुरूप सचिवालय भत्ते की दर को मूल वेतन का 10 प्रतिशत किये जाने की मांग का अपेक्षित क्रियान्वयन किये जाने का भी अनुरोध पत्र मुख्यमंत्री  को दिया गया है।

     इस सम्बन्ध मे संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी व महासचिव विमल जोशी  ने बताया है कि सचिवालय सेवा संवर्ग की समस्याओ के सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री  से मुलाकात का समय मांगा गया है .

साथ ही सचिवालय की जायज मांगो व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर सचिवालय के सभी संवर्गीय संघो के पदाधिकारियो की 05/08/2021 को  3.00 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है 

 जिसमे सचिवालय संघ द्वारा संघ हित मे कुछ निर्णायक निर्णय लिये जायेंगे तथा आगे के लिये कार्ययोजना तय की जायेगी। 

  सचिवालय भत्ते की दर को मूल वेतन का 10 प्रतिशत किये जाने की मांग पर स्व0 प्रकाश पन्त  के साथ समन्वय समिति के समझौते के अनुरूप इस समिति की प्रमुख भूमिका मे रहे सचिवालय संघ द्वारा प्रदेश कार्मिको के साथ साथ सचिवालय सेवा संवर्ग के हित भी जुडे हैं।

 जिसका समुचित क्रियान्वयन होना अवशेष है, यह भत्ता सचिवालय सेवा संवर्ग के कार्मिको को जल्दी अनुमन्य कराये जाने की मांग सचिवालय संघ द्वारा मुख्यमंत्री से की गई है।

      सचिवालय संघ की  महत्वपूर्ण बैठक मे कई बडे निर्णय लेने का इशारा सचिवालय संघ द्वारा किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.