Halloween party ideas 2015

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अफगानिस्तान में उत्तराखण्ड के जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें वापिस सकुशल लाने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। ये लोग जल्द ही सकुशल अपने घर वापस आ जाएंगे। 


मुख्यमंत्री ने आज ही इस संबंध में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में भी बात कर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।


 मुख्यमंत्री ने कहा कि  हम केन्द्र सरकार के लगातार सम्पर्क में हैं।  केन्द्र सरकार द्वारा अफगानिस्तान से प्रत्येक भारतीय की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है।

सामाजिक जन जागरण में समाचार पत्र पत्रिकाओं का है विशेष योगदान।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मासिक पत्रिका ‘‘दस्तक टाईम्स‘‘ के उत्तराखण्ड संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रिका के डिजिटल संस्करण का भी लोकार्पण किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक जनजागरण में समाचार पत्र पत्रिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।समाज को दिशा देने का कार्य भी पत्रकारिता से जुड़े लोगों का है। आम जनता का विश्वास पत्रकारिता से जुड़े माध्यमों पर रहता है। जनता के भरोसे को कायम रखने की जिम्मेदारी भी मीडिया की है। उन्होंने राज्य के विकास में मीडिया से सहयोग की भी अपेक्षा की।



 पत्रिका के सम्पादक श्री रामकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी अच्छी तरह जानते हैं कि वक्त बेहद कम है और जिम्मेदारी बड़ी, इसलिये वह विकास और चुनाव दोनों पर फोकस करते हुए आगे बढ़ रहेहैं। धामी की यही सियासी समझ और परिपक्वता उन्हें युवाओं के साथ हकरे वर्ग के बीच भी लोकप्रिय बना रही हैं।


इस अवसर पर विधायक श्री राजेश शुक्ला, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, सूचना महानिदेशक श्री रणवीर सिंह चौहान, विशेष सचिव डॉ0 पराग मधुकर धकाते, पत्रिका से जुड़े श्री सुरेश बहादुर सिंह, श्री राघवेन्द्र सिंह, श्री रंजीत गुप्ता, श्री राजेश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


रक्षाबंधन पर आंगनबाङी और आशा कार्यकत्रि बहनों को सीएम पुष्कर धामी का तोहफा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक आंगनबाङी और आशा कार्यकत्रि को एक-एक हजार रूपये की अतिरिक्त सम्मान राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रि बहनों को ये एक छोटा सा उपहार है। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रि बहनों का राज्य के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विशेष रूप से कोविड से लङाई में उनकी बहुत बङी भूमिका रही है। राज्य सरकार इनके कार्यों का सम्मान करती है।  

समुदायिक भवन गुनियाल गांव में आयोजित रक्षा बंधन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी।

मख्यमंत्री ने गुनियाल गांव पंपिग पेयजल योजना तथा चन्द्रोटी में मिनी ट्यूबवेल लगाये जाने की घोषणा की।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक भवन,  गुनियाल गांव में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र बंधन का त्यौहार है। रक्षा बंधन महिलाओं के सम्मान का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि महिलायें हर क्षेत्र में आगे आयें इसके लिये प्रयासरत हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र वासियों की मांग पर गुनियालगांव में पंपिंग पेयजल योजना तथा चन्द्रेली में मिनी ट्यूबवेल लगाये जाने की घोषणा की।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान शुरू किया। प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि इस अभियान से व्यापक जनजागरूकता आई है। 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के लिये मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में प्रति माह 3-3 हजार रूपये की सहायता राशि दी जा रही है। इसके साथ ही इन्हें निःशुल्क राशन, निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी की जा रही है। जिलों के डीएम इन बच्चों की सम्पत्ति का संरक्षण भी करेंगे। अनाथ बच्चों के लिए नौकरियों में पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य है। सरकार इन बच्चों के कौशल विकास पर भी ध्यान देगी।

 

उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के हित में कोरोना के कारण पिछले एक वर्ष के दौरान प्रतियोगिता परीक्षा के लिये अधिकतम आयु पूरी करने वालों को आयु में एक वर्ष की छूट प्रदान की जाने की व्यवस्था की है। लोक सेवा आयोग, संघ लोक सेवा आयोग, एन.डी.ए. सी.डी.एस. आदि प्रतियोगिता की प्रारम्भिक परीक्षा पास करने वाले युवाओं को मेन परीक्षा की तैयारी के लिये 50 हजार की धनराशि प्रदान किये जाने का निर्णय किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन  में सभी को निःशुल्क कोविड वैक्सीन का अभियान चल रहा है।  राज्य को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो रही है। राज्य में सभी लोगों का आगामी चार माह में वैक्सीनेशन कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना से बचाव के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई हैं।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने क्षेत्र के विकास में सहयोग के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता का भी आभार जताया। इस अवसर पर श्रीमती संध्या थापा, श्री दीपक पुण्डीर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं महिलायें उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.