Halloween party ideas 2015

देहरादून :

  • युवा नेतृत्व और 60 प्लस होगा 2022 का चुनाव नारा : कौशिक
  • 252 मंडलों में दौरा करेंगे मंन्त्री और पदाधिकारी
  • मंडलो में प्रवास करेंगे मोर्चो के पदाधिकारी : कौशिक




भाजपा की प्रदेश पदधिकारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी  के विकास कार्यों से जो सुखद माहौल है।  बूथ स्तर पर डटे कार्यकर्ताओ की बदौलत पार्टी 2022 में युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 60 से अधिक सीटें प्राप्त करेगी। पार्टी का युवा नेतृव और 60 प्लस नारा होगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी महीने में 10 दिन प्रवास करेंगे और इसमें मंत्री और विधायक भी होंगे जिससे जन सम्स्याओ का समाधान हो सके। यह कार्यक्रम 2 माह 70 विधान सभाओं में चलेगा। 


      उन्होंने कहा कि आज देश दुनिया में सबसे बड़ा संगठन भाजपा का है और इसी संगठन के पास बूथ स्तर तक कार्यकर्ता है जो हर समय सेवा भाव से लोगों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित चिन्तन शिविर में कर्यक्रमो को लेकर रोड मैप बनाया गया है और दिसम्बर तक के कार्यक्रम तक फाइनल हो चुके हैं और अब गंभीरता से उनको अमल में लाने की जरुरत है। सरकार ने विकास कार्य किए हैं और संगठन सेवा कार्यों में लगी है। कोविड की दूसरी लहर को इसके उदाहरण के तौर पर देखा जा सकता है। लेकिन जनता के बीच में पार्टी के प्रति जो सुखद और सकारात्मक माहौल है उसके लिए संगठन की कुशल रणनीति और बूथ स्तर तक तैयारी काफी अहम है। हर कर्यकर्ता को इस अभियान में जुटना होगा और इसी से 2022 का लक्ष्य प्राप्त होगा। सल्ट के उपचुनाव में भी संगठन ने इसे साबित किया और सरकार की विकास नीति पर मुहर लगी। संगठन में सभी मोर्चो से लेकर शक्ति केंद्र, और वार्ड स्तर तक जुटना होगा। पार्टी युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह  धामी के नेतृत्व में 2017 से भी अधिक अंतर 60 से ज्यादा सीटों से विजय हासिल करेगी। धामी के सीएम बनने से युवाओ में खासा उत्साह है और निश्चित रूप से इसका लाभ भाजपा को मिल रहा है।

     उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है तो राज्य में राजनैतिक ज़मीन तलाश रहे कुछ नए दल तरह तरह के अफवाह और हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन भाजपा के पक्ष में जो माहौल है उसके आगे उनके सभी प्रयास विफल साबित हो रहे हैं।


        बैठक में  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश पदाधिकारियों संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संग़ठन है और हमारे पास विश्व सबसे बड़ा व प्रभावशाली नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में हैं। मुख्यमंत्री ने   कहा कि प्रदेश व देश मे भाजपा की सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है और सभी सभी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुचाने का कार्य कर रहे हैं। पार्टी समर्पित भाव से जन सेवा के कार्यो में जुटी है। मुख्यमंत्री ने  कहा कि जनता के हित में वो किसी भी स्तर तक जा सकते हैं साथ ही कहा कि उनकी प्रार्थमिकता जनता व जनहित ही रहेंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भी किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही होगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियो से मुलाक़ात हुई और उन्होंने विकास कार्यो में हर संभव मदद का अश्वासन दिया।

प्रदेश पदाधिकारी बैठक में  प्रदेश महामंत्री संग़ठन श्री अजेय ने सभी जिलाध्यक्षों से जिलों में सेवा ही संग़ठन कार्य के माध्यम से किये कार्यों की जिलावार समीक्षा की गई । साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश स्तर से दिए गए कार्यों की बूथ स्तर तक किये कार्यों की जानकारी ली गई।

  बैठक में श्री अजेय ने आगामी चुनाव की दृष्टि  कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी जिलाध्यक्षों को सभी बुथों पर बीएलए -2 , शक्ति केंद्र सयोंजकों, पन्ना प्रमुखों का सत्यापन शीघ्र करने को कहा । उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के तहत 15 जुलाई से 20 जुलाई जिला कार्यसमितियों , व 21 जुलाई से 30 जुलाई तक मंडल कार्यसमितियों का सभी जिलों में आयोजन सुनिश्चित करने को कहा। 16 जुलाई को बूथ स्तर तक हरेला पर्व मनाने के तहत प्रत्येक बूथ पर 10 वृक्ष लगाने के लिए भी कहा गया। साथ श्री अजेय ने कहा कि जिलों में  नियमित बैठक, चर्चा,आम लॉगो से संवाद और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जन को अवगत कराने को कहा।


    बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र भंडारी, श्री सुरेश भट्ट, सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष , सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार द्वारा किया गया।






 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश के सभी मोर्चो के पदाधिकारी महीने में 10 दिन अपने क्षेत्र, मंडल में प्रवास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रम फ़ाइनल हो चुके हैं और उसी अनुसार मोर्चो की जिम्मेदारी भी तय की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी मोर्चो ने बेहतर कार्य किया है और आम लोगों से जुड़कर सेवा भाव से जुटे रहे। कोरोना के समय महिला मोर्चा से लेकर सभी मोर्चो ने ब्लड कैंप से लेकर, मास्क,सैनिटाइजर, आक्सीजन सिलेंडर,अस्पतालो में बेड, वैक्सिनेशन तक बेहतर कार्य किया। अब चुनाव में उनकी भागेदारी तय की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी को युवा नेतृत्व और 60 प्लस के नारे को आम जन तक पहुचाना है। उक्त वक्तव्य श्री कौशिक ने भाजपा के  मोर्चों के प्रदेश पदाधिकाररियों को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सभी कार्यों को एक निर्धारित समय में पूरा करेगी और इसके लिए योजना भी तैयार कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण कार्यों में कुछ बाधा आ सकती है लेकिन 15 अगस्त तक सभी कार्यों के शासनादेश निकल लिए जायेंगे। रुके हुए कार्य और नए कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांवड़ सनातन संस्कृति का हिस्सा है,लेकिन यात्रा से पहले आम लोगों की जिन्दगी जरुरी है। इस पर सरकार फोकस कर रही है कि किसी तरह कोरोना का प्रसार न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोर्चे विकास कार्यों के रखवाले है और उनको अब मह्त्वपूर्ण भुमिका का निर्वहन करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहचान भजापा के कार्यकर्ता के रूप में है और हमे अपनी पहचान को बरकरार रखने के लिए पार्टी का कार्य करना है । 

 बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय ने सभी मोर्चों के पदाधिकाररियों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया जिसमें कि 15 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रत्येक जिलों की कार्यसमिति का आयोजन किया जाना । 20 जुलाई से 30 जुलाई तक मंडल की कार्यसमिति सुनिश्चित की गई है।

16 जुलाई को हरेला पर्व के दिन प्रदेश के सभी बूथों  पर 10-10 वृक्ष लगाने के लिए कहा गया है।  सभी मोर्चों को टीकाकरण के प्रति गांव गांव में जागरूकता फैलाने के लिए कहा है।

 श्री अजेय ने मोर्चा पदाधिकाररियों को पन्ना प्रमुखों की टोली को जागरूकता अभियान में प्रमुखता से भागीदारी के लिए कहा गया है।

     श्री अजेय ने सभी मोर्चों को प्रदेश में चल रहे टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कहा है। व पन्ना प्रमुखों की टोली को जागरूकता अभियान में प्रमुखता से भागीदारी के लिए कहा गया है।

श्री अजेय ने कहा कि 15 अगस्त तक सभी बूथ समितियों का सत्यापन पूर्ण किया जायेगा। और संगठन के कार्यों में गति देने के लिए आने वाले 2022 के चुनाव के  दृष्टिगत रखते हुए 6 महीने के लिए प्रत्येक विधानसभा में  विस्तारक नियुक्त किये जायेंगे ।

उन्होंने  ने कहा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन के अवसर पर 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि से लेकर 2 अक्टूबर तक 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 

बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार, श्री राजेन्द्र भंडारी सभी सातों मोर्चो के अध्यक्ष व उनके प्रभारी उपस्थित रहे सातों मोर्चो की प्रदेश पदाधिकाररियों की बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश भट्ट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिकऔर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी व श्री अजेय ने भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल के नेतृत्व में कोरोना काल मे युवा मोर्चा ने पीड़ितों की सेवा की कहा  की कोरोना महामारी के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने अपने घरों से निकलकर लोगों तक मदद पहुचाने का काम किया। ब्लड की व्यवस्था या एंबुलेंस की व्यवस्था या वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करना जिस प्रकार से युवा मोर्चा द्वारा किया गया वह काबिले तारीफ है।




एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.