Halloween party ideas 2015

 



डोईवाला /भानियावाला :

रिपोर्ट अंजना

आज दिनांक  25 जून ,2021को डोईवाला भानियावाला  क्षेत्र के सपेरा बस्ती के निकट  श्री गुरु राम राय  पब्लिक स्कूल , भानियावाला   स्कूल के  खेल के मैदान में आराम  कर रहा तेंदुआ वहां के एक कर्मचारी द्वारा देखा गया. इससे पहले इसकी सूचना नज़दीक रह रहे श्री उनियाल द्वारा सभासद   . उन्होंने तमाम पुलिस, वन विभाग  को सूचित किया और स्वयं व्यवस्थाएं  करने वहां पंहुचे। आस पास के लोग छतों पर चढ़ गए और उधर स्कूल में पता   चला जिससे उन्होंने भी शोर मचाया .

 अचानक से शोर मचाने पर वह स्कूल की बाउंड्री फांद  कर  जैसे ही  सड़क पार कर एक फार्म की तरफ  भाग रहा था, तो   सूचना पर पंहुचे सभासद ईश्वर सिंह रौथान द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था बनाते समय  तेंदुए ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। जिनका सामुदायिक  स्वस्थ्य केंद्र डोईवाला में उपचार किया गया। जैसे ही सभासद  ने गुलदार को एक तरफ धकेला उसने नहर के निकट  सपेरे पर छलांग लगी वो भी नहर में कूद गया. उसके बाद वह तेंदुआ  फार्म हाउस की और जा घुसा।  मौके पर वन विभाग के कर्मचारी मौजूद है. देहरादून से भी  वन विभाग की  उपस्थित है. ट्रेंकुलाइज़ करते हुए भी  उसने दो कर्म चरियों को घायल क्र दिया है परतु अभी तक रेस्क्यू नहीं किया जा  सका  है. खबर लिखे जाने तक सभी प्रयासरत है. 

सभासद साथी ईश्वर रौथान  के साथ उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान  से मुलाकात कर स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा हेतु तत्काल तेंदुए को पकड़ने के लिए कार्यवाही करने की मांग की।  सभासद ईश्वर रौथाण  हमले मे वह बाल बाल बचे.  


उन्होंने क्षेत्र के निवासियों से निवेदन किया है कि  तेंदुए के पकड़े जाने तक उक्त क्षेत्र में जाते वक्त सतर्कता बनाए रखें।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.