Halloween party ideas 2015

 मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। 

मुख्यमंत्री लगभग 11 बजे पूर्वाह्न आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे।


मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से मुलाकात की। कहा हर सम्भव सहायता दी जाएगी।


मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर पहुंच जायजा लिया और जिलाधिकारी को प्रभावितों को अनुमन्य सहायता जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।




 मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्री विनोद कण्डारी, जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव, एसएसपी भी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने देवप्रयाग में प्रस्तावित कोविड केयर सेंटर और नई तहसील का भी निरीक्षण किया।




कल सांय देवप्रयाग, में दशरथ पर्वत में बादल फटने और भारी मात्रा में मलवा स्थानीय कस्बे बाजार में पहुंचने के बाद, SDRF टीम  ने  भी सर्चिंग की।

घटना में कोई जनहानि नही हुई है सिर्फ  संशय ओर सम्भावनाओं को समाप्त करने और एहतियात के तौर पर सर्चिंग की गयी।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.