Halloween party ideas 2015

 



आज भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून द्वारा वर्चुअल बैठक की गई जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि आज स्वयं भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता कोविड़ से संक्रमित है और अनेको कार्यकर्ता हम खो  चुके है बावजूद इसके संग़ठन द्वारा सेवा कार्य निरन्तर किये जा रहे है। कोरोना  पीड़ितों की व उनके परिवारों की हर संभव मदद की जा रही है ।  

सरकार की मदद से कार्यकर्तों ने विकास नगर व अन्य कई स्थानों पर कोविड़ केयर सेन्टर की स्थापना करवाई है  पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक  के आह्वन पर ब्लड कैम्प आयोजित किये जा रहे है। महिला मोर्चा लगातार मास्क वितरण  अन्य   सामग्री वितरित कर रहा है।  मोर्चो द्वारा क्षेत्रों में सैनितीज किया जा रहा है। 

मंडल अध्यक्षो व जिला पदाधिकारी द्वारा जरूरतमंदों को ऑक्सीजन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।जिला अध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ता जो सेवा कार्य कर रहे हैं यह लोगों के बीच विभिन्न माध्यमों से दिखना भी चाहिए जिससे समाज व अन्य  संगठन के लोग भी प्रेरित होकर सेवा कार्यों में जुटे । 

जिला अध्यक्ष ने कहा मख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत  व उत्तराखंड सरकार के प्रयासों से अब स्थिति सुधरने लगी है और हम जल्द कोरोना को हराने में सफल होंगे।जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं से अपील की हमें कैंटोमेंट जोन में लोगों की सहायता भी त्वरित गति से करनी है .

इसके लिए दवाई, आवश्यक सामग्री, दूध, सब्जी ,भोजन आदि पहुंचाने का कार्य करना है। हमें लोगों को सामाजिक दूरी, सैनिटाइजर, मास्क के प्रयोग के प्रति भी लोगों को जागरूक करना है, साथ ही लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए भी प्रेरित करना है ।बैठक का संचालन जिला महा मंत्री  अरुण कुमार मित्तल ने किया ।

 जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत , जिला  सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, अमित डबराल ,सुमन काशव, विनोद कश्यप आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

 इस अवसर पर, संजय व्यास, वीरेंद्र चौहान, पंकज शर्मा,नीरज चौहान मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल,दिनेश सती,नवीन रावत,अनुज गुलेरिया दिनेश कौशिक, रचिता ठाकुर ,प्रदीप नेगी ,नरेंद्र सिंह रावत, राम बहादुर छेत्री,विनोद लक्खा, गौरव चावला अमर सिंह चौहान,मोहन पेटवाल,रतन सिंह चौहान, दाताराम शर्मा मोनिका अग्रवाल  रवि शर्मा, सुंदरी कंडवाल सहित अनेकों भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.