उत्तराखंड
कांग्रेस ने सल्ट से भाजपा उम्मीदवार महेश जीना पर चुनाव आचार संहिता के
उल्लंघन का आरोप लगाया है। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र
प्रताप ने इस विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार महेश जीना पर
चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया .जनता में शराब व रुपया बाटने और
गाड़ियों के लंबे काफिले साथ दौरा करने का आरोप लगाया है ।
आज क्षेत्र के
चुनाव के निर्वाचन अधिकारी राहुल शाह से टेलीफोन पर बातचीत करके उन्होंने
कहा है कि इस उप चुनाव में क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भाजापा के
उम्मीदवार 25 गाड़ियां लेकर क्षेत्र में चुनाव भ्रमण के कर रहे हैं ।
उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव अधिकारी इस भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आचार
संहिता का संज्ञान लेते नहीं दिखाई न देते ।उन्होंने कहा कि कल जीना ने
गढ़वाल से जुड़े भोन डांडा, मरचुला उपाध गांव का दौरा किया, परंतु वहां पर
हर जगह 20-25 गाड़ियों के काफिले को लेकर घूम रहे थे. जो चुनाव आचार
संहिता का उल्लंघन है।
उन्होंने मांग की की चुनाव अधिकारी इस पर ध्यान दें और चुनाव आचार संहिता के अलावा
और कोरोना आचार संहिता का जो उल्लंघन हो रहा है उसका भी सख्ती से पालन
करवाएं ।
.png)

एक टिप्पणी भेजें